नई द‍िल्‍ली: किसानों के ल‍िए बड़े काम की खबर है। किसान अब एसबीआई योनो से बीज खरीद सकते है। एसबीआई योनो से अब बीज पोर्टल भी जुड़ गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आईसीएमआर के तहत आने वाले भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान (आईआईएचआर), बेंगलुरु के बीज पोर्टल का स्टेट बैंक योनो कृषि ऐप के साथ शुरुआत की है। बता दें कि दोनों ऐप के एकसाथ आने से देश के किसान अब ड‍िज‍िटल माध्यम से बीज की खरीद से लेकर तमाम सरकारी योजनाओं और बैंक की सुविधाओं का फायदा उठा पाएंगे। PM Kisan की टक्कर की हैं ये योजनाएं, उठाएं फायदा ये भी पढ़ें

Advertisement

किसान घर बैठे लें सकेंगे इन सुविधाओं का फायदा
स्टेट बैंक के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा, योनो कृषि ऐप हिन्‍दी और अंग्रेजी के अलावा 10 क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध है, जिसमें कृषि मंडी और कृषि मित्र सहित कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। बैंक के लाखों किसान ग्राहक हैं, इनके अलावा भी देश के किसान घर बैठे इन सुविधाओं का फायदा ले सकते हैं। स्मार्टफोन नहीं होने पर बैंक शाखा में जाकर भी सुविधाओं का फायदा लिया जा सकता है। ऐप के इस्‍तेमाल पर कोई फीस भी नहीं है।

Advertisement

बता दें कि तोमर ने देश के विकास में कृषि के महत्व और किसानों के परिश्रम का जिक्र करते हुए उनकी आमदनी दोगुनी करने के भारत सरकार के लक्ष्य को दोहराया। उन्होंने देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में कृषि का योगदान बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया। तोमर के मुताबिक बागवानी का कृषि क्षेत्र में 32 प्रतिशत योगदान है, जिसे बढ़ाने की जरूरत है। बागवानी में किसानों को उनके उत्पादों का वाजिब मूल्य मिलने की पूरी उम्मीद रहती है, अच्छा उत्पादन कर किसान अपनी माली हालत सुधारने में सफल हो सकते हैं।