नयी दिल्ली। बड़ी संख्या में किसान पिछले कई दिनों से 3 नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए केंद्र सरकार का विरोध कर रहे हैं। इस मामले में किसानों और केंद्र सरकार के बीच कई दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही है। मगर अब किसानों के विरोध में एक नया मोड़ आ गया है। किसानों ने केंद्र सरकार के विरोध के साथ-साथ अडानी लिमिटेड और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सभी उत्पादों का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। रिलायंस के इन उत्पादों में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो की सिम भी शामिल है।
एक रिपोर्ट के अनुसार किसान नेताओं ने कहा है कि सरकार ने पिछले छह दौर की बैठक में उनके आग्रह के बावजूद कानूनों को वापस लेने से इनकार कर दिया है। इससे वे आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा है कि हम 12 दिसंबर को दिल्ली-जयपुर और दिल्ली-आगरा राजमार्गों को ब्लॉक करेंगे। इसके अलावा टोल प्लाजा पर भुगतान नहीं किया जाएगा और अडानी तथा रिलायंस के सभी उत्पादों का बहिष्कार किया जाएगा। किसान नेताओं ने जियो सिम का भी बहिष्कार करने का खुला ऐलान किया है।
किसानों ने आपस में बैठक के बाद फैसला किया है कि यदि सरकार दूसरा प्रस्ताव भेजती है तो उस पर विचार होगा। सिम सहित जियो के सभी प्रोडक्ट्स, जिनमें मॉल और शॉप शामिल हैं, का बहिष्कार किया जाएगा। वहीं किसान 14 तारीख को पूरे देश में सभी जिला मुख्यालयों को घेरेंगे। अंबानी के साथ-साथ अडानी के भी प्रोडक्ट्स का बहिष्कार होगा। साथ ही बीजेपी के नेताओं का भी घेराव किया जाएगा।
दूसरी तरफ केंद्र ने किसानों को भेजे गए अपने प्रस्ताव में कहा कि वह प्रदर्शनकारियों की चिंताओं को दूर करेगी, लेकिन कृषि कानूनों को निरस्त नहीं करेगी। सरकार ने खरीद की एमएसपी-आधारित प्रणाली की सुरक्षा के लिए "लिखित आश्वासन" प्रदान करने का वादा भी किया है।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका