नई द‍िल्‍ली, अप्रैल 12: आज के समय में सभी लोग अपने फ्यूचर को लेकर कई तरह की प्लानिंग करते हैं। कई लोग बीमा प्लान लेते हैं तो वहीं कई लोग रिटायरमेंट प्लान लेते हैं। रिटायरमेंट के बाद पैसे का मोहताज न होना पड़े, इसके लिए कई सेविंग्स स्कीम मौजूद हैं। उनमें से ही एक नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) है। पेंशन स्कीम नेशनल पेंशन सिस्टम में निवेश करने वाले सब्सक्राइबर्स के लिए अच्छी खबर है। एनपीएस अकाउंट में अब आईएमपीएस के जरिए भी कॉन्ट्रीब्यूशन किया जा सकेगा।

Advertisement

एनपीएस अकांउट में पैसे ट्रांसफर करने का आसान तरीका

इसके लिए एनपीएस सब्सक्राइबर्स को इमीडिएट पेमेंट सिस्टम (आईएमपीएस) सुविधा दी गई है। यह उन्हें अपने बैंक खाते से एनपीएस में इंस्टेंट मनी ट्रांसफर को सक्षम बनाता है। यह सुविधा 1 मार्च 2021 से लागू हो चुकी है। इससे एनपीएस सब्सक्राइबर्स को उसी दिन के निवेश का लाभ उठाने में मदद मिलेगी। पि‍छले साल पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) ने एनपीएस सब्सक्राइबर्स के लिए पेमेंट का नया तरीका डायरेक्ट रेमिटेंस शुरू किया था। इसके तहत सब्सक्राइबर एनपीएस खाते में अपना योगदान एनईएफटी और आरटीजीएस के जरिए कर सकते थे।

Advertisement
इंस्टेंट फंड ट्रांसफर सुविधा

एनपीएस एक लो कॉस्ट प्रोडक्ट है। इसमें इनकमट टैक्स एक्ट 80C & 80CCD (1B) के तहत टैक्स छूट मिलती है। बता दें कि नेशनल पेंशन सिस्टम को जनवरी 2004 में सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया था। इसे 2009 में सभी कैटगरी के लोगों के लिए खोल दिया गया। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने 10 मार्च, 2021 को जारी एक सर्कुलर में कहा, नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) द्वारा प्रदान की जाने वाली इंस्टेंट फंड ट्रांसफर सुविधा आईएमपीएस का उपयोग एनपीएस सब्सक्राइबर्स कर सकते हैं। वो इसके जरिए फंड में अपना योगदान दे सकते हैं।

तुरंत जमा हो जाएगा खाते में पैसा

आईएमपीएस के जरिए एनपीएस खाता में पैसा तुरंत जमा हो जाएगा। आईएमपीएस मोबाइल, इंटरनेट, एटीएम और एसएमएस जैसे कई चैनलों पर रीयल-टाइम फंड ट्रांसफर सेवा प्रदान करता है। एनईएफटी और आरटीजीएस के मामले में डी-रीमिट सुविधा के तहत योगदान वापस होने पर पैसा ट्रांजैक्शन वाले दिन ही सब्सक्राइबर के खाते में लौट आता है। वहीं, आईएमपीएस के जरिए एनपीएस में योगदान करने पर अगर पैसा वापस होता है तो यह T+1 यानी ट्रांजैक्शन वाले दिन से एक दिन बाद सब्सक्राइबर के खाते में लौटेगा।