नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। क्या आप जानते हैं कि कुछ खास सीरियल नंबर के करेंसी नोट आपको लाखों रु दिला सकते हैं? जी हां ये सीरीज बेहद खास है अगर आपके पास इस सीरीज के नोट हों तो बैठे-बैठे आपकी अच्छी कमाई हो सकती है। ये हैं 786 सीरीज के नोट। इस सीरीज का एक पुराना नोट कुछ ही मिनटों में आपको लाखों रुपये दिला सकता है। एक विशेष समुदाय में इस नंबर के नोटों को लकी माना जाता है। आइए जानते हैं कि कैसे आप इस नंबर के नोट से कमाई कर सकते हैं।

Advertisement

लोग चाहते हैं इस नंबर के नोट

786 सीरीज के नोटों को भाग्यशाली माना जाता है। कुछ लोग '786' नंबर छपे हुए नोट के लिए अच्छी रकम देने को तैयार रहते हैं। अगर किसी के पास 786 अंक वाला नोट है, तो उसे नोट की बोली में 3 लाख रुपए तक मिल सकते हैं। तो अगर आपके पास पुराने नोटों का कलेक्शन है और 786 नंबर के नोट आपके कलेक्शन में मौजूद हैं, तो देर न करें।

Advertisement
कहां बेचें ये नोट

ईबे वेबसाइट पर जाएं और वहां अपने नोट का दाम प्राप्त करें। ईबे वेबसाइट पर यूनीक और पुराने नोट रखने वाले लोगों को इन्हें ऑनलाइन बेचने और पैसा कमाने के लिए एक प्लेटफॉर्म मिलता है। बेचने वाले अपने नोटों और सिक्कों को अच्छी कीमत में बेचने के लिए खरीदारों से बात कर सकते हैं। ऐसे दुर्लभ और प्राचीन नोटों को खरीदने के लिए खरीदार मोटी रकम खर्च करते हैं।

कैसे बेचें नोट

सबसे पहले www.ebay.com पर जाएं। फिर होमपेज पर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और खुद को एक सेलर के रूप में रजिस्टर करें। अपने नोट की एक स्पष्ट और उचित तस्वीर लें और इसे प्लेटफॉर्म पर अपलोड करें। ईबे आपके विज्ञापन को उन लोगों को दिखाएगा जो पुराने नोट और सिक्के खरीदने के लिए इस प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं।

लोग आपसे करेंगे संपर्क

नोट खरीदने में रुचि रखने वाले लोग आपका विज्ञापन देखने के बाद आपसे संपर्क करेंगे। आप उनसे संपर्क कर सकते हैं और नोट बेच सकते हैं। बेचने के लिए आप कीमत पर मोल-भाव भी कर सकते हैं। बता दें कि ईबे के अलावा क्विकर जैसे और भी कई प्लेटफॉर्म हैं, जिन पर आप इन यूनीक और पुराने सिक्के बेच सकते हैं।

2 रु का सिक्का

यदि आपके पास 2 रु वाला एक खास सिक्का हैं तो भी आप उनकी नीलामी करके लाखों रु कमा सकते हैं। 2 रु के कुछ सिक्कों की कीमत 5 लाख रु तक है। जिन पुराने सिक्कों की हम बात कर रहे हैं वो 1994, 1995, 1997 और 2000 के हैं। यदि आपको सिक्के कलेक्ट करने का शौक है और आपके पास इन सालों के सिक्के हैं तो आराम से 5 लाख रुपये तक कमा लीजिए। आप क्विकर पर इन सिक्कों को बेच सकते हैं। मगर उससे पहले पुराने सिक्के को बेचने के लिए आपको इस साइट पर ऑनलाइन सेलर के रूप में खुद को रजिस्ट्रेर करना होगा। इसके बाद सिक्के की फोटो साइट पर अपलोड करें। मोबाइल नंबर और ईमेल जैसी डिटेल दर्ज करें ताकि खरीदार आपसे संपर्क कर सकें।