North Eastern Railway Apprentice Recruitment 2024: भारतीय रेलवे में नौकरी करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर आ गया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने हाल ही में अपरेंटिस के पद पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि अप्लाई करने का पूरा प्रोसेस क्या है।

Advertisement

कौन कर सकता है इस पोस्ट के लिए अप्लाई?

Advertisement

पूर्वोत्तर रेलवे ने अपरेंटिस के 1,104 पदों पर रिक्तियां निकाली है। इसमें अप्लाई करने के लिए मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए।

अपरेंटिस भर्ती के लिए 12 जून 2024 को 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल और दिव्यांगों को दस साल की छूट मिलेगी।

Advertisement

अप्लाई करने की ये है आखिरी डेट

इच्छुक उम्मीदवार नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट ner.indianrailways.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे अप्रेंटिस आवेदन फॉर्म 11 जुलाई 2024 तक भरे जाएंगे।

इन पोस्ट पर होंगी भर्ती

मेकेनिकल वर्कशॉप गोरखपुर 411 पदों पर भर्ती की जाएगी। सिग्नल वर्कशॉप गोरखपुर कैंट 63 पर भर्ती होगी। इसके अलावा ब्रिज वर्कशॉप गोरखपुर कैंट 35 पद और मेकेनिकल वर्कशॉप इज्जतनगर 151 पद, डीजल शेड इज्जतनगर 60 पदों पर भर्ती होगी।

Advertisement

कैरिज एंड वैगन इज्जतनगर 64 पद और कैरिज एंड वैगन लखनऊ जंक्शन 155 पदों पर लोगों का आवेदन स्वीकार किया जा रहा है। इन पदों के अलावा डीजल शेड गोंडा 23 और कैरिज एंड वैगन वाराणसी पर 75 पदों पर उम्मीदवारों का चयन होगा।

इस तरह होगा उम्मीदवारों का चयन

उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा, जो 10वीं (कम से कम 50% कुल अंक के साथ) और आईटीआई परीक्षा दोनों में प्राप्त अंकों के प्रतिशत का औसत निकालकर संकलित किया जाएगा और प्रत्येक को समान महत्व दिया जाएगा।

Advertisement

ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले आपको बता दें कि आवेदकों को प्रोसेसिंग फीस के रूप में ₹100 का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी)/महिला उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग फीस के भुगतान से छूट दी जाएगी।

  • अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होमपेज पर "एक्ट अप्रेंटिस ट्रेनिंग नोटिफिकेशन" के ऑप्शन पर जाएं। इसके बाद आवेदन विवरण तक पहुंचने के लिए "एक्ट अप्रेंटिस नोटिफिकेशन 2024-25" लिंक को क्लिक करें। अब अपनी आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए "आवेदन करें" बटन पर क्लिक करें।
  • फ़ॉर्म में सभी आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी दर्ज करें।
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र और पहचान प्रमाण सहित आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
  • 100 रुपये (यदि लागू हो) का भुगतान पूरा करें और अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करें।

इस शुल्क का भुगतान एन.ई. रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई 2024 को शाम 05:00 बजे तक ऑनलाइन किया जाना चाहिए।

Advertisement