नई दिल्ली: स्मार्ट टीवी का क्रेज काफी बढ़ा है और इसे देख अब स्मार्टफोन कंपनियां भी इसमें अपना दांव खेल रही है। वनप्लस और मोटोरोला के बाद अब नोकिया ने ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ भारतीय बाजार में स्मार्ट टीवी लॉन्च करने के लिए करार किया है। इससे स्मार्टफोन कंपनी नोकिया की कंज्यूमर ड्यूरेबल बाजार में एंट्री होगी। फ्लिपकार्ट और नोकिया के बीच एक रणनीतिक पार्टनरशिप हुई है जिससे फ्लिपकार्ट को स्मार्ट टीवी के लिए नोकिया ब्रांड के इस्तेमाल की अनुमति मिलती है। बता दें कि यह ग्लोबल लेवल पर नोकिया के लिए पहली बार है जब वह टीवी कैटेगरी में शामिल होने जा रही है।
कंपनी ने लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी
वहीं फ्लिपकार्ट ने एक बयान जारी कर कहा है कि कंपनी भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को समझते हुए नोकिया के ब्रांडेड स्मार्ट टीवी की मैन्युफैक्चरिंग और उसका डिस्ट्रीब्यूशन करेगी। इसके साथ ही कंपनी मार्केट की रणनीति को भी देखेगी। हालांकि अभी दोनों कंपनियों ने प्रोडक्ट स्पेसिफिकेशन, कीमत और लॉन्च डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
इन कंपनियों ने भी किया स्मार्ट टीवी लॉन्च
आपको ये भी बता दें कि भारत में कई स्मार्टफोन कंपनियों ने स्मार्ट टीवी के बाजार में प्रवेश किया है। जिनमें सैमसंग, माइक्रोमैक्स, इंटैक्स, शाओमी, मोटोरोला और वनप्लस शामिल हैं। वहीं सितंबर में मोटोरोला ने वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट के साथ अपनी पार्टनरशिप का एलान किया था। दोनों ने भारत में स्मार्ट टीवी लॉन्च किए थे। उनके टेलीविजन सेट्स 32 इंच से 65 इंच के बीच के डिस्पले साइज के साथ मिलते हैं। जानकारी दें कि नोकिया के स्मार्ट टीवी में ऑडियो के लिए JBL का साउंड प्रोग्राम होगा। फ्लिपकार्ट के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट आदर्श मेनन ने कहा कि नोकिया एक लोकप्रिय ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रैंड है जिसकी ब्रैंड रिकॉल वैल्यू काफी ज्यादा है। इसलिए कंपनी नोकिया के साथ समझौता करने के लिए काफी उत्सुक है।
फ्लिपकार्ट अपने प्राइवेट लेबल के अंदर भी स्मार्ट टीवी ऑफर करती है। यह MarQ से इन स्मार्ट टीवी की बिक्री करती है। इन स्मार्ट टीवी 24 इंच से लेकर 65 इंच के स्क्रीन साइज के साथ आते हैं। इनकी कीमत 6,999 से लेकर 64,999 रुपये के बीच है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान