नई द‍िल्‍ली: भारत में नोकिया एक बार फिर से अपने पुराने और आइकॉनिक फोन को वापस ले कर आ रहा है। जी हां HMD ग्लोबल आज यान‍ि 16 जून को अपना नया फीचर फोन नोकिया 5310 लॉन्च करने के लिए तैयार है। Android मोबाइल : ये रहे 5 हजार से कम के बेस्ट स्मार्टफोन, जानें फीचर्स ये भी पढ़ें

Advertisement

नोकिया के ट्विटर पर जारी किए गए टीज़र से पता चला है कि आने वाला नया फोन नोकिया 5310 Xpress Music का रिफ्रेश वर्जन होगा, जिसे कंपनी ने 2017 में लॉन्च किया था।

Advertisement

फोन में म्यूज़िक सुनने के ल‍िए खास फीचर

नोकिया के भारत आने वाले फोन 5310 को ग्लोबली पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, और इसलिए इसके फीचर्स का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। बता दें कि कंपनी ने ट्विटर पर नोकिया मोबाइल इंडिया के हैंडल से नए फोन को लेकर कई हिंट दिए हैं। जारी हुए शॉर्ट टीज़र को देखकर पता चल रहा है कि फोन में म्यूज़िक सुनने के लिए खास फीचर मिलेगा। वहीं कहा गया है कि गाने सुनते हैं समय इसमें नॉइस नहीं आएगी। इसके साथ ही इसमें अच्छी बैटरी का भी हिंट मिला है।

नोकिया के इस फोन में ग्राहकों को मिलेगा कलर ऑप्‍शन

पहले लॉन्च हो चुके फोन के बाकी फीचर्स पर नज़र डालें तो इस फोन में 2.4 इंच का QVGA कलर डिस्प्ले दिया गया है, इसके साथ ही इस फोन में ड्यूल-फ्रंट फेसिंग स्पीकर्स और फिजिकल कीपैड मौजूद हैं। नोकिया का यह फोन मीडियाटेक MT6260A प्रोसेसर से पावर्ड है और ये फोन नोकिया सीरीज 30+ सॉफ्टवेयर पर चलता है। फोन में 8MB की रैम दी गई है, और इंटरनल स्टोरेज के तौर पर इसमें 16 MB की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। नोकिया का ये फीचर फोन दो कलर ऑप्शन व्हाइट/रेड और ब्लैक/रेड में आएगा।

नोकिया 5310 की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
  • बात करें अगर कैमरे की तो फोन के रियर में फ्लैश के साथ VGA कैमरा दिया गया है।
  • पावर के लिए फोन में 1,200 mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसका स्टैंडबाय टाइम 30 दिन तक का है।
  • ये फोन MP3 प्लेयर और FM रेडियो जैसे फीचर्स को सपॉर्ट करता है। इसके अलावा ये भी पता चला है कि ये फोन इंटरनेट ब्राउज़िग और फेसबुक सपोर्ट के साथ आएगा।
  • वहीं कीमत की बात करें तो 2007 में Nokia 5310 Xpress Music को 3,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया था।
  • इसलिए उम्मीद की जा रही है कि पूरे 13 साल बाद नए अवतार में आने वाले फोन को 4 से 5 हज़ार रुपये के अंदर लॉन्च किया जाएगा।