Claudia Goldin को नोबेल अर्थशास्त्र पुरस्कार प्रदान किया गया है। क्लाउडिया गोल्डिन को ये पुरुस्कार महिलाओं के लेबर मार्केट के परिणामों की समझ को आगे बढ़ाने के लिए दिया गया। यह पुरुस्कार जितने वाली क्लाउडिया गोल्डिन वर्ल्ड की तीसरी महिला है, जिसकी घोषणा स्टॉकहोम में रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव हंस एलेग्रेन ने की।
जैकब स्वेन्सन आर्थिक विज्ञान में पुरस्कार समिति के अध्यक्ष है उन्होंने कहा कि समाज के लिए श्रम बाजार में महिलाओं की भूमिका को समझना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि गोल्डिन के अभूतपूर्व शोध के लिए धन्यवाद।
स्वीडन के सेंट्रल बैंक द्वारा वर्ष 1968 में अर्थशास्त्र पुरस्कार बनाया गया था और इसको औपचारिक रूप से अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार के रूप में जाना जाता है।
अगर हम पिछले वर्ष के विजेता की बात करें तो पिछले वर्ष के विजेता पूर्व फेडरल रिजर्व अध्यक्ष बेन बर्नानके, फिलिप डायबविग और डगलस डब्ल्यू डायमंड थे।
जिन्होंने बैंक विफलताओं पर अपने शोध के लिए वर्ष 2007-8 के फाइनेंशियल क्राइसिस के लिए अमेरिका की आक्रामक प्रतिक्रिया को आकार देने में सहायता की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सम्मानित किए गए 92 अर्थशास्त्र पुरस्कार विजेताओं में से केवल 2 महिलाएं हैं।
हंगेरियन-अमेरिकी कैटालिन कारिको और अमेरिकी ड्रू वीसमैन ने एक हफ्ते पहले चिकित्सा में नोबेल पुरस्कार जीता था। मंगलवार को भौतिकी पुरस्कार एल'हुइलियर, पियरे एगोस्टिनी और फेरेंक क्रूज को दिया गया।
बुधवार को रसायन विज्ञान पुरस्कार अमेरिकी वैज्ञानिकों मौंगी बावेंडी, एलेक्सी एकिमोव और लुईस ब्रूस ने जीता। उनके बाद नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे थे, जिन्हें साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वहीं शांति पुरस्कार नर्गेस मोहम्मदी ने जीता।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुरस्कार दिसंबर में ओस्लो और स्टॉकहोम में होने वाले पुरस्कार समारोहों में दिए जाते हैं। उन्हें करीब 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है। विजेताओं को 18 कैरेट का स्वर्ण पदक मिलता है। इसके साथ ही विजेताओं को डिप्लोमा भी मिलता है।
More Articles
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- आज का Financial Raashifal: 11 जुलाई, 2026 - बाज़ारों के चलने से पहले प्रमुख अवसरों को पहचानें