PSU Stock: देश की सबसे बड़ी आयरन ओर प्रोड्यूसर कंपनी नेशनल मिनिरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएमडीसी) ने अपनी सेल्स का डेटा जारी किया है। इस कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी गई सूचना से यह जानकारी सबको दी है। इस सूचना में बताया गया है कि एनुअल बेसिस पर नवंबर के महीने में कंपनी के सेल्स में करीब 25 प्रतिशत तक की जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की गई है। वहीं अगर बात करें कंपनी के उत्पादन की तो, इसके प्रोडक्शन में करीब 6 फीसदी से देखा जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है।
गौरतलब है कि कल यानी 1 दिसंबर 2023 को इस कंपनी का शेयर 182 रुपए की कीमत पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इस कंपनी के शेयर ने 185 रुपए के स्तर को भी छुआ था। यह कंपनी का अब तक का सबसे बेहतर मार्जिन था और 185 रुपए के स्तर को छूने के साथ ही इस कपंनी के शेयर ने अब तक का 52 हफ्तों का नया उच्च स्तर प्राप्त कर लिया है।
अगर बात करें नेशनल मिनिरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के शेयर प्राइस हिस्ट्री की तो कल 182 रुपए यबंद हुआ। इस समय इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 53350 करोड़ रुपए के करीब है। यह एक पब्लिक सेक्टर कंपनी है। कंपनी पीएसयू स्टॉक में इस हफ्ते 5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं बात करें इस महीने की तो 18.5 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया, तीन महीने में 40 फीसदी, 6 महीने में 66 फीसदी और इस साल अब तक 48 प्रतिशत का उछाल आया है।
गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2023 24 में अब तक यानी अप्रैल से लेकर नवंबर महीने के बीच आयरन ओर का कुल प्रोडक्शन 27.31 मीट्रिक टन पर पहुंच गया। आपको बताते चलें की इससे पहले कंपनी का प्रोडक्शन एनुअल बेसिस पर 23.32 मीट्रिक टन था। यानी कंपनी का प्रोडक्शन पिछले साल के मुकाबले इस साल 3.9 मीट्रिक टन तक बढ़ गया। वहीं इसकी सेल्स में सालाना आधार पर 22.59 मीट्रिक टन का आंकड़ा इस साल 27.78 मीट्रिक टन पहुंच गया।
आपको बताते चलें कि नवंबर महीने की 23 तारीख को कंपनी ने अपनी कीमतों में भी बदलाव किया था, जिसके तहत लंप आयरन के भाव को 5400 प्रतिदिन कर दिया गया इससे पहले लंप आयरन के लिए रेट 5200 प्रति टन था। अगर बात की जाए फाइन्स ओर तो इसकी कीमत 4660 रुपए तय की गई है, जो इससे पहले 1 अक्टूबर को तय किए गए रेट के मुताबिक 4460 रुपए प्रति टन की थी। अक्टूबर 1 को तय किए भाव को 23 नवंबर को 200-200 प्रति टन तक बढ़ा दिया गया था।
वहीं अगर बात की जाए नवंबर के महीने में कंपनी के सेल्स और प्रोडक्शन आंकड़ों की तो, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट पर मौजूद इनफॉरमेशन के हिसाब से नवंबर के महीने में आयरन ओर प्रोडक्शन में सालाना आधार पर 6 फीसदी तक का उछाल दर्ज किया गया। 6 फीसदी की इस बढ़ोतरी के साथ प्रोडक्शन 3.83 मीट्रिक टन पहुंच गया है। वहीं नवंबर के महीने में सेल्स की बात करें तो इसमें 3.79 मीट्रिक टन के साथ एनुअल बेसिस पर 25 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत