India's First Billionaire: देश में कितने सारे अरबपति है जिनके बारे में आपको शायद पता हो लेकिन, क्या आपको पता है आजाद भारत के पहले कौन थे। अगर आपको नहीं पता तो आपको बता दें कि आजाद भारत का पहला अरबपति होने का खिताब हैदराबाद के निजाम मीर ओसमान अली खान के पास था।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाइम पत्रिका ने अपने 22/02/1937 के अंक में उन्हें अपने मुख पृष्ठ पर छापते हुए शीर्षक दिया था कि "दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति" आजादी के बाद हैदराबाद रियासत का भारत में विलय हो गया।

Advertisement

मगर तब भी ओसमान अली के पास बेहद ही अधिक दौलत थी। ओसमान अली के विदेशी बैंक अकाउंट में अरबों रु जमा थे। निजाम के आज भी इंग्‍लैंड के एक बैंक में 3 अरब से अधिक रुपये जमा हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओसमान अली की अमीरी की तो खूब खर्चा होती ही है। इसके साथ ही उनकी कंजूसी की भी काफी चर्चा होती है। वे काफी ओसमान अली काफी साधारण कपड़े पहनते थे।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्ष में केवल एक बार उनके बेडरूम की सफाई होती थी। इसके साथ ही वे मेहमानों को खाना खिलाने में भी बहुत कंजूसी करते थे। को मेहमान उनसे मिलने आते थे उनको केवल चाय और एक बिस्कुट परोसा जाता था।

ओसमान अली खान वर्ष 1911 में हैदराबाद के निजाम बने थे। जब भारत आजाद हुआ तो फिर हैदराबाद को भारत में मिला लिया गया। तब तक ओसमान अली खान इस पद पर रहे।

Advertisement

निजाम की कुल नेट वर्थ 17.47 लाख करोड़ मानी जाती है। वर्ष 1947 में निजाम की कुल संपत्ति अमेरिका की कुल जीडीपी की 2 प्रतिशत के बराबर बैठती थी। निजाम की अपनी करेंसी थी। इतना ही नहीं निजाम की अपनी एयरलाइन थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निजाम के पास 100 मिलियन पाउंड का सोना, 400 मिलियन पाउंड के जवाहरात थे। निजाम की आमदनी का सबसे बड़ा जरिया की बात करें तो फिर वह गोलकोंडा माइंस थी। उस वक्त यह खदान दुनिया में हीरा सप्लाई का एक मात्र माध्यम थी।

Advertisement