Niva Bupa IPO: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने नीवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस के पब्लिक इश्यू को हरी झंडी दिखा दी है. कंपनी को सेबी से ऑब्जरवेशन लेटर मिल गया है. इंश्योरेंस कंपनी ने आईपीओ के लिए आवेदन दिया था, जिसका उद्देश्य पब्लिक इश्यू के जरिए 3000 करोड़ रुपए जुटाने की है. बता दें कि नीवा बुपा ने आईपीओ के लिए 29 जून, 2024 को आवेदन दिया था.
फ्रेश शेयर जारी होंगे
आईपीओ डॉक्युमेंट्स के मुताबिक 10 रुपए के फेस वैल्यू पर कंपनी फ्रेश शेयर जारी करेगी, जिसके जरिए 800 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. इसके अलावा ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस में मौजूदा निवेशक और प्रोमोटर्स हिस्सा बिक्री करेंगे. इसमें बुपा सिंगापुर होल्डिंग्स (Bupa Singapore Holdings Pte Ltd) 320 करोड़ रुपए के शेयर जारी करेगी. साथ ही फेटल टोन (Fettle Tone LLP) करीब 1880 करोड़ रुपए तक के शेयरों की बिक्री कर सकती है.
दूसरी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी होगी लॉन्च
आईपीओ के लिए बुकरनिंग लीड मैनेजर्स के तौर पर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, मॉर्गन स्टैनली इंडिया कंपनी, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, एक्सिस कैपिटल, एचडीएफसी बैंक और मोतीलाल ओसवाल इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स नियुक्त किए गएं हैं. यह कंपनी स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी के बाद दूसरी स्टैंडलोन हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी है, जिसका आईपीओ लॉन्च होगा.
नीवा बुपा में किसकी कितनी हिस्सेदारी?
नीवा बुपा में मेजोरिटी स्टेक बुपा का है, जोकि यूनाइटेड किंगडम बेस्ड इंटरनेशनल हेल्थकेयर कंपनी है. मौजूदा समय में नीवा बुपा में बुपा सिंगापुर हॉल्डिंग्स की 62.27% हिस्सेदारी है. जबकि फेटल टोन की होल्डिंग इंश्योरेंस कंपनी में 27.86% है.
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका