नई दिल्ली: सस्ते में कार खरीदने का सुनेहरा मौका मिल रहा है। जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी निसान मोटर्स ने भारत में अपनी सबसे सस्ती एसयूवी को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत अन्य कंपनियों की एसयूवी के मुकाबले काफी कम रखी है। इस वैलेंटाइन को खास बनाने के लिए जापानी वाहन निर्माता कंपनी निसान अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर पेश कर रही है। कंपनी अपनी सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी निसान मैग्नेट के लिए वैलेंटाइन प्रोग्राम लॉन्च किया है।
बता दें कि कंपनी अपने सबसे सस्ते कॉम्पैक्ट एसयूवी निसान मैग्नेट पर जबरदस्त ऑफर दे रही है। कंपनी ने अपने मैग्नेट कस्टमर्स के लिए वैलेटाइन प्रोग्राम लाया है। कंपनी इस कार की बुकिंग करने वाले ग्राहकों को लिए कंपनी लकी ड्रॉ निकालेगी। यह ऑफर 3 महीने तक चलेगा जिसमें कंपनी हर 30 दिन पर लकी ड्रा निकालेगी। इस ऑफर के तहत 100 कस्टमर्स को कई आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे। इसमें 100 पर्सेंट कैशबैक भी शामिल है जो किसी एक लकी कस्टमर को मिलेगा।
इसके अलावा 8 कस्टमर्स को वेरियंट अपग्रेड मिलेगा। 1 साल की एक्सटेंडेड वॉरंटी 25 कस्टमर्स को मिलेगी और 66 कस्टमर्स को 2 साल की वॉरंटी भी मिलेगी। इस कार के नए मॉडल लाइनअप को चार ट्रिम्स- XE, XL, XV और XV प्रीमियम में उतारा गया है। इसकी कीमत 4.99 लाख रुपये से 9.35 लाख रुपये (सभी एक्स-शोरूम प्राइस) रखी गई है। इस प्राइस पॉइंट पर मैग्नेट की सीधी टक्कर टाटा नेक्शन से होगी, जिसका (एक्स-शोरूम) प्राइस 6.99 लाख से 12.70 लाख रुपये के बीच है।
नई मैग्नेट कॉम्पैक्ट एसयूवी को दो पेट्रोल इंजन ऑप्शंस में लाया गया है, जिनमें से पहले 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (72bhp/96Nm) और दूसरा 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड (100bhp/152Nm) इंजन है। इस पूरे लाइनअप में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स सभी ट्रिम्स को दिया गया है। इसके अलावा CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन केवल टर्बो पेट्रोल वेरियंट्स में मिलता है। सभी वेरियंट्स के लिए अलग अलग प्राइस बायर्स को देना होगा। इस एसयूवी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अपने सेगमेंट में इसकी सबसे ज्यादा डिमांड है। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में निसान मैग्नेट की वेटिंग सबसे ज्यादा है। यहां पर ग्राहकों को इस कार की डिलीवरी के लिए 8 महीने तक इंतजार करना होगा। वहीं कोलकाता में इसकी वेटिंग मात्र 3 महीने की है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!