नई दिल्ली: सस्ते में कार खरीदने का सुनेहरा मौका मिल रहा है। निसान इंडिया की इस शानदार एसयूवी, निसान किक्स की बुकिंग में कंपनी भारी छूट दे रही है। तो अगर अभी आप निसान की कार खरीदते है तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है।
80000 हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीदें कार
निसान किक्स को जनवरी माह में सस्ते में घर लाने का मौका है। निसान इंडिया की इस एसयूवी की बुकिंग पर 80000 रुपये तक की छूट चल रही है। यह छूट कैश, लॉयल्टी और एक्सचेंज बोनस के रूप में है। किक्स पर डिस्काउंट की पेशकश डीलर्स की ओर से की जा रही है। आप 31 जनवरी तक 80000 हजार रुपये के डिस्काउंट पर निसान की इस शानदार एसयूवी, किक्स को अपने घर ला सकते हैं। 1 फरवरी को बजट आएगा, इसके बाद कारों की कीमत बढ़ भी सकती है।
बता दें कि जनवरी माह में निसान किक्स की बुकिंग पर डीलर्स की तरफ से 10000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि पुरानी गाड़ी एक्सचेंज कर नई निसान किक्स खरीदने पर 50000 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं जिन ग्राहकों के पास पहले से कोई निसान कार है, उन्हें नई निसान किक्स की बुकिंग पर 20000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। निसान का कहना है कि एक्सचेंज बोनस केवल उन्हीं निसान डीलरशिप्स पर मिलेगा, जहां कंपनी फाइनेंस लागू है।
निसान किक्स की एक्स शोरूम कीमत 9.49 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें दो पेट्रोल इंजन विकल्प हैं। 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड, 4 सिलिंडर इंजन 104hp पावर और 142Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन है। वहीं दूसरा 1.3 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 154hp पावर और 254Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल या 7 स्टेप CVT उपलब्ध है। बात करें अगर सेफ्टी फीचर्स की तो निसान किक्स में 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, ड्युअल एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड अलट वॉर्निंग, सीटबेल्ट वॉर्निंग आदि सेफ्टी फीचर्स हैं। भारतीय बाजार में इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस और रेनॉल्ट डस्टर से है।
हाल ही में कंपनी में लॉन्च हुई एसयूवी मैग्नेट ने बाजार में तहलका मचा रखा है। अपने सेग्मेंट की इस सबसे सस्ती निसान मैग्नेट की बुकिंग 35,000 के पार हो गई है। निसान ने मैग्नाइट को पिछले महीने बाजार में उतारा था और तब से ही इसे ये ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। इस कार को 4.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। वहीं निसान ने इस कार के दाम में 50,000 रुपये की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया था। हालांकि इसमें सिर्फ बेस वेरिएंट की कीमत में इजाफा किया गया था। कॉम्पैक्ट एसयूवी निसान मैग्नेट की भारत में कीमत 5.49 लाख रुपये (एक्सशोरूम) है। कीमत में इजाफा होने के बावूजद ये कार देश की सबसे सस्ती एसयूवी बन गई है।
1 जनवरी से महंगी हो जाएंगी Nissan की कारें, इतनी बढ़ेगी कीमतें
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग