Vande Bharat Express: रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर आ गई है। उत्तर रेलवे की ओर से बनारस वालों को एक और नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। लोगों की मांग और सुविधा को देखते हुए बनारस से लखनऊ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन जल्द शुरू होगा। आइए इसके बारे में आपको सारी अपडेट देते हैं।
जल्द शुरू होगी ये नई वंदे भारत ट्रेन (New Vande Bharat Train)
वाराणसी से यात्रा करने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनकी सुविधा को देखते हुए लखनऊ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन का प्लान बनाया गया है। रेलवे प्रशासन के अनुसार, वाराणसी से कई शहरों और राज्यों की कनेक्टिविटी को बढ़ाया गया है। दिल्ली से बनारस और बनारस से दिल्ली के लिए रेलवे ने वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू कराया था। एक ट्रेन लखनऊ से वाया वाराणसी बिहार के लिए संचालित हो रही है और अब उत्तर रेलवे वाराणसी से लखनऊ के लिए एक और वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की तैयारी कर रहा है।
इस ट्रेन के शेड्यूल और टाइमिंग के बारे में दिसंबर तक रेलवे जानकारी देगा। आपको बता दें कि ईटीवी भारत के अनुसार, ये वाराणसी से लखनऊ के लिए दिसंबर में चलने वाली वंदे भारत काशी की छठवीं वंदे भारत होगी।
सफर के लिए अभी इस समय पर चल रही हैं ट्रेनें
फिलहाल आठ कोच वाली वंदे भरत ट्रेन लगभग 576 किलोमीटर की दूरी 07 घंटे में तय करती है। वहीं, वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी जंक्शन से सुबह 6 बजे चलती है और नई दिल्ली पहुंचने में करीब 08 घंटे का समय लेती है। इससे पहले पीएम मोदी ने दिल्ली से बनारस और बनारस से दिल्ली के लिए दो नई वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू कराया था। अब ट्रेन को वाराणसी से लखनऊ के रूट पर चलाने की तैयारी कर ली गई है ताकि यात्रियों को पूरी सुविधा मिल सके।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग