नयी दिल्ली। कोरोना संकट के बीच अपनी गाड़ी होने का ट्रेंड बढ़ा है। दूसरी तरफ ऑटो लोन की दरें काफी घटी हैं। इन दोनों चीजों से हुआ ये है कि कारों की मांग बढ़ी है, जिससे कारो का वेटिंग पीरियड काफी बढ़ गया है। आपको नयी कार खरीदने के लिए 10 महीनों तक का इंतजार करना पड़ सकता है। बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी सहित मारुति ऑल्टो और वैगनआर जैसी छोटी कारें, मारुति स्विफ्ट और हुंडई आई20 जैसी हैचबैक और हुंडई वरना पर भी वेटिंग पीरियड कई महीनों तक का हो सकता है। मारुति अक्टूबर से 100 फीसदी क्षमता के साथ काम कर रही है, मगर बावजूद इसके स्विफ्ट, ऑल्टो और वैगनआर जैसे मॉडलों के लिए वेटिंग पीरियड 3-4 सप्ताह की रेंज में है। वहीं इसकी अर्टिगा के लिए आपको 6-8 सप्ताह तक इंतजार करना पड़ेगा।
वहीं हुंडई क्रेटा के साथ शुरू करके अपने महत्वपूर्ण मॉडलों का प्रोडक्शन बढ़ा रही है। पिछले छह महीनों में क्रेटा का उत्पादन 340 यूनिट प्रतिदिन से बढ़ा कर 640 यूनिट कर दिया गया है। इसलिए इसका वेटिंग पीरियड 6 महीने से कम होकर 2-3 महीने तक कम हो गया। हुंडई अपनी वेन्यू और वरर्ना का भी प्रोडक्शन बढ़ा रही है। नई आई20 के लिए 2-3 महीने का वेटिंग पीरियड है। कंपनी इसका भी उत्पादन बढ़ा रही है। इस समय एक महीने में इस कार के 8,000-9,000 मॉडल तैयार हो रहे हैं, लेकिन कंपनी 12,000 तक जा सकती है।
बता दें कि महिंद्रा की जीप नयी थार के लिए आपको 10 महीनो तक का इंतजार करना पड़ सकता है। थार के लिए वेटिंग पीरियड सबसे ज्यादा है। थार के लिए वेटिंग पीरीयड कम से कम 5 और अधिकतम 10 महीनों तक का है। हाल ही में निसान ने घोषणा की कि वह वेटिंग पीरियड को 6 महीने से 2-3 महीने तक कम करने के लिए अपनी मैग्नेट का उत्पादन मासिक 2,700 इकाइयों से 4,000 इकाइयों तक बढ़ा रही है।
डीलरों का कहना है कि दिसंबर अच्छा महीना रहा, जिससे उनकी इन्वेंट्री (स्टॉक) खत्म हो गई है। इसलिए वर्तमान स्थिति को आसान होने में कई सप्ताह लगेंगे। यात्री वाहन मूल उपकरण निर्माताओं ने दिसंबर में साल दर साल आधार पर 18 फीसदी अधिक वाहन भेजे। 2,76,500 इकाइयों के साथ यह पिछले दशक में सबसे अधिक बिक्री वाला दिसंबर रहा।
मांग और आपूर्ति के बीच अंतर है। दिसंबर में रिटेल सेल्स अच्छी रही और कंपनियों ने उत्पादन बंद कर दिया। जिससे स्टॉक की कमी हो गई है और वेटिंग पीरियड बढ़ गया है।
मारुति सुजुकी ने दिसंबर 2020 में कुल 1,60,226 यूनिट्स की बिक्री की। पिछले साल इसी महीने कंपनी ने 1,33,296 यूनिट्स बेची थीं। यनी इसकी दिसंबर बिक्री 20.2 फीसदी बढ़ी। वहीं एस्कॉर्ट्स की ट्रेक्टर बिक्री 88 फीसदी ग्रोथ के साथ कुल 7,733 यूनिट्स रही। ये अब तक की सबसे अधिक सेल्स रही है। हालांकि महिंद्रा एंड महिंद्रा की कार बिक्री में 10.3 फीसदी की गिरावट आई। एमजी मोटर ने 33 फीसदी ग्रोथ के साथ 4,010 यूनिट्स बेचीं।
More Articles
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति