New Transfer Policy for Bihar teachers: बिहार सरकार ने सरकारी टीचरों को बड़ा तोहफा दिया है. बिहार के शिक्षकों की लंबे समय से ये मांग थी कि उनके लिए नई स्थानांतरण नीति (New Transfer Policy for Bihar Teachers) लाई जाएं. बिहार सरकार ने उनकी ये मांग सुन ली है. चलिए जानतें है कि इस नई साथानांतरण नीति से बिहार के सरकारी टीचरों को कैसे फायदा होगा?
बिहार सरकार ने स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी की घोषणा की है. बिहार में ज्यादातर सरकारी टीचरों को बीपीएससी परीक्षा के माध्यम से चुना जाता है.
बिहार की इस नई ट्रांसफर पॉलिसी से लाखों टीचरों को मुनाफा मिलने वाला है. टीचरों की लंबे समय से मांग थी की एक नई ट्रांसफर पॉलिसी लाई जाए. राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया की बहुत जल्द इस पॉलिसी के तहत आवेदन लेना शुरू कर दिए जाएंगे. जिसके बाद इस साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर 2024 में सभी टीचरों को नए स्कूलों में नियुक्त कर दिया जाएगा.
किन शिक्षकों को मिलेगा लाभ
बिहार सरकार द्वारा ला गई नई ट्रांसफर पॉलिसी का लाभ सिर्फ उन शिक्षकों को दिया जाएगा. जिनका चयन बीपीएससी और सक्षमता परीक्षा से हुआ है. इसके अलावा पुराने शिक्षक भी इस नई योजना का लाभ उठा पाएंगे. जिन भी शिक्षको का चयन लोकल बॉडी (स्थानीय निकायों) से हुआ है. उन्हें इस नई ट्रांसफर पॉलिसी का लाभ नहीं मिल पाएगा.
हर 5 साल में होगा ट्रांसफर
बिहार सरकार की नई ट्रांसफर पॉलिसी के तहत शिक्षकों का हर 5 साल में ट्रांसफर किया जाएगा. इसके अलावा उन्हें एक सॉफ्टवेयर दिया जाएगा, जिसके जरिए वे ट्रांसफर की सारी सुविधाओं का लाभ आसानी से ले पाएंगे. इसके अलावा इस सॉफ्टवेयर में उन्हें जगहों का ऑप्शन दिया जाएगा, जिनमें से वे अपने 10 मनपंसद जगहों को चुन पाएंगे. इन जगहों का ऑप्शन स्कूलों में मौजूद शिक्षक के आधार पर होगा.
किन शिक्षकों को मिलेगी प्राथमिकता ?
बिहार सरकार की नई ट्रांसफर पॉलिसी के तहत जो भी टीचर या उनके परिवार का कोई सदस्य गंभीर बीमारी जैसे कैंसर से जूझ रहा है, तो उन्हें उनके मनपंसद जगह पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा. वहीं महिला शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी. जैसे अगर शिक्षक के विधवा या तलाकशुदा होने पर उन्हें मनपंसद जगह पर पोस्टिंग मिल जाएगी. इसके अलावा अगर पति किसी सरकारी दफ्तर में काम करता है, तो भी महिला को प्राथमिकता मिल जाएगी.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान