नई दिल्ली, सितंबर 21। आधार लिंक्ड पेमेंट सिस्टम को और भी सुरक्षित बनाने के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेश डिपार्टमेंट ऑफ इंडिया ने एक नया सिक्योरिटी फिचर एड किया है। यूआईडीएआई ने बताया है कि संस्था ने आधार इनेबिल्ड पेमेंट सिस्टम के लिए एक नया सिक्योरिटी फीचर लॉन्च किया है। इन नए फिचर के बाद आधार बेस्ड पेमेंट के लिए एडिशनल सिक्योरिटी जोड़ी जाएगी।

Advertisement

कैसे काम करेगा नया सिक्योरिटी फिचर

इकनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसारप आधार बेस्ड पेमेंट की इस नई सिक्योरिटी फीचर में 'फिंगरप्रिंट की जीवंतता' को एड किया जा रहा है। यह सिक्योरिटी फीचर इसलिए उपयोगी होगा क्योंकि यह फिंगरप्रिंट के माध्यम से फर्जी तरीके से पैसे निकालने को प्रतिबंधित करेगा। कई बार ऐसी खबरे आई हैं कि फेक फिंगरप्रिंट के जरिेए पैसा निकाला गया था। खबर के मुताबिक सिक्योरिटी फिचर एक तरह का सॉफ्टवेयर अपडेट है जिसकों सभी तरह के डिवाइस में अपग्रेड किया जाएगा। इस अपडेट से यह पता चल जाएगा कि जिस फिंगरप्रिंट का यूज किया जा रहा है, वह व्यक्ति जिवित है कि नहीं।

Advertisement
कई बार हुआ है फ्राड

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आधार बेस्ड पेमेंट सिस्टम में फ्रांड की घटनाएं बहुत ही मुश्किल है। आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के प्रबंधतंत्र में इस तरह के फ्रॉड की घटनाएं 0.005 फीसदी से भी कम देखने को मिली हैं। लेकिन कुछ फ्राड की घटनाएं भी बुरा असर डालती हैं। अब इस नए सिस्टम के बाद फ्राड की घटनाओं पर पूरी तरह से रोक लगने की उम्मीद है।

आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम कैसे काम करता है काम

आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से ग्राहक अपने बैंक अकाउंट से फिंगरप्रिंट के सत्यापन के जरिए पैसा निकाल सकते हैं। ग्राहक के सत्यापन के लिए आधार डेटाबेस में स्टोर डाटा का प्रयोग किया जाता है। यह एक आसान विधि है। ग्राहकों को बस बैंक के रीप्रेसेंटेटिव के समक्ष PoS मशीन के माध्यम से पर अपनी डिटेल्स को सत्यापित करना होता हैं। इसके बाद उन्हें राशि मिल जाती है। पैसे निकालने के अलावा ग्राहक पीओेएस मशिन के जरिए पैसे जमा और ट्रांसफर भी कर सकते हैं। अकाउंट में पैसे की जानकारी भी आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।