New Rules From 1 October: नए महीने की शुरुआत कई अहम चीजो में बड़े बदलाव के साथ होने जा रही है जिसका असर आम लोगो की जेब और उनके दैनिक कार्य पर पड़ने वाला है। बैंकिंग ग्राहकों से लेकर पोस्ट ऑफिस और रेलवे सर्विस इस्तेमाल करने वालों तक सभी को नए चार्ज और गाइडलाइंस के मुताबिक चलना होगा। चलिए आपको बताते हैं आज से किन-किन चीजों में बदलाव हुआ है।

Advertisement

HDFC Bank ने बदले Imperia ग्राहकों के नियम

एचडीएफसी बैंक ने अपने प्रीमियम Imperia प्रोग्राम से जुड़े ग्राहकों के लिए नई ऐलिजिबिलिटी शर्तें लागू की हैं। बैंक ने साफ किया है कि जो ग्राहक 30 जून 2025 या उससे पहले इस प्रोग्राम से जुड़े थे, उन्हें अब Total Relationship Value (TRV) की नई सीमा पूरी करनी होगी। जो लोग इन शर्तों को पूरा नहीं कर पाएंगे, उन्हें प्रीमियम बैंकिंग की विशेष सुविधाओं से बाहर होना पड़ सकता है।

Advertisement

RBI लाएगा तेज चेक क्लियरिंग सिस्टम

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने चेक क्लियरिंग की प्रक्रिया को तेज और आसान बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है।

4 अक्टूबर 2025 से बैच क्लियरिंग की जगह कॉन्टीन्युअस (लगातार) क्लियरिंग सिस्टम लागू होगा।

इस बदलाव को दो चरणों में लागू किया जाएगा।

पहला चरण 2 जनवरी 2026 तक चलेगा और दूसरा चरण 3 जनवरी 2026 से शुरू होगा।

Advertisement

इससे ग्राहकों को चेक पेमेंट जल्दी क्लियर होने की सुविधा मिलेगी।

PNB के ग्राहकों को चुकाने होंगे ज्यादा चार्ज

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों के लिए कई सर्विसों पर चार्ज बढ़ा दिए हैं।

लॉकर का किराया (Locker Rent) बढ़ाया गया है।

Standing Instruction फेल होने पर ज्यादा शुल्क लगेगा।

नामांकन (Nomination) सेवाओं पर भी अब अतिरिक्त फीस देनी होगी।

इस बदलाव का सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जिनके पास लॉकर या कई सर्विस रिक्वेस्ट हैं।

Advertisement

YES Bank वेतन खाते पर भी नए नियम

यस बैंक (YES Bank) ने वेतन खाता धारकों के लिए चार्ज ढांचे में बदलाव किया है।

नकद लेन-देन (Cash Transactions) की लिमिट घटा दी गई है और अतिरिक्त ट्रांजेक्शन पर चार्ज लगेगा।

एटीएम से पैसे निकालने पर नई सीमा और चार्ज तय किए गए हैं।

डेबिट कार्ड और बाउंस हुए चेक से जुड़े चार्ज भी बढ़ा दिए गए हैं।

Advertisement

डाक और रेलवे सेवाओं पर भी असर

1 अक्टूबर से स्पीड पोस्ट और अन्य डाक सेवाओं की दरें भी बढ़ जाएंगी। इसके साथ ही रेलवे ने टिकटिंग से जुड़ी नई गाइडलाइंस लागू करने का फैसला किया है। इसका असर टिकट बुकिंग और कैंसलेशन की प्रक्रिया पर दिखाई देगा।

1 अक्टूबर 2025 से लागू होने वाले ये बदलाव सीधे आम आदमी की जेब और सुविधाओं से जुड़े हैं। बैंकिंग, डाक और रेलवे की सेवाओं का इस्तेमाल करने वालों को समय रहते नई शर्तों और चार्ज की जानकारी ले लेनी चाहिए। इससे वे न केवल अतिरिक्त खर्च से बच सकेंगे, बल्कि किसी असुविधा का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।