New Rules From 1 August 2024: अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही कुछ बदलाव भी हो गए हैं, जोकि 1 अगस्त से ही लागू हो गए हैं. इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा. नए बदलावों में ITR फाइलिंग, जेट फ्यूल के नए रेट्स, फास्टैग की KYC समेत क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम शामिल हैं. LPG सिलेंडर के भाव भी आज से बढ़ गए हैं, तो चलिए जान लेते हैं कि गुरुवार से क्या-क्या बदल जाएगा...
ITR फाइलिंग के लिए अब 5000 रुपए तक की लेट फीस
FY24 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइलिंग की डेडलाइन 31 जुलाई को खत्म हो गई है. अब रिटर्न फाइल करने के लिए फाइन देना होगा. अगर किसी इंडिविजुअल टैक्सपेयर की सालाना इनकम 5 लाख रुपए से ज्यादा है, तो उसे 5,000 रुपए की लेट फीस देनी होगी. जबकि सालाना इनकम 5 लाख रुपए से कम होने की स्थिति में लेट फीस 1000 रुपए होगी.
महंगा हुआ LPG सिलेंडर!
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गुरुवार की सुबह जानकारी दी कि 1 अगस्त से कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई हैं. इसके तहत 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में 6.5 रुपए की मामूली बढ़ोतरी की गई है. नई दरें आज यानी गुरुवार से ही लागू हो गई हैं. इससे पहले 1 जुलाई को 19 KG सिलेंडर को 30 रुपए तक सस्ता किया गया था.
मेट्रो शहरों में कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए रेट्स
शहर कीमत (₹/सिलेंडर)
दिल्ली 1652.50
कोलकाता 1764.50
मुंबई 1605
चेन्नई 1817
महंगी हो जाएगी फ्लाइट टिकट? ATF के भाव बढ़े
एयरलाइन कंपनियों को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने झटका दे दिया है. इसके तहत जेट फ्यूल यानू ATF की कीमतों में इजाफा कर दिया है. दाम में 3006.71 रुपए प्रति किलो लीटर की बढ़ोतरी की गई है. नई दरें आज से ही लागू हो गई हैं. इससे पहले 1 जून को जेट फ्यूल की कीमतों को सस्ता किया गया था. तब दाम में 6673.87 प्रति किलो लीटर की कटौती की गई थी.
फास्टैग से जुड़े बदलाव आज से लागू
फास्टैग से जुड़े नए बदलाव भी आज से ही लागू होंगे. इसके तहत 3 साल पुराने फास्टैग की KYC अपडेट करानी होगी. साथ ही 5 साल या इससे ज्यादा पुराने फास्टैग को बदलना भी होगा. इसमें फास्टैग से व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर को जोड़ना होगा. इसके अलावा नए व्हीकल को खरीदने के 3 महीने यानी 90 दिन के अंदर व्हीकल के नंबर को अपडेट करना होगा. कार के साइड और सामने की साफ फोटो अपलोड करनी होगी. साथ ही मोबाइल नंबर से फास्टैग को लिंक करना होगा.
क्रेडिट कार्ड से जुड़ा बदलाव
अगर आप HDFC क्रेडिट कार्ड यूजर हैं तो आपके लिए आज से कुछ बदलाव हुए हैं. इसके तहत HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए किराए का भुगतान यानी रेंटल ट्रांजैक्शन अगर थर्ड पार्टी ऐप CRED, पेटीएम, फोनपे और अन्य ऐप कर रहे हैं, तो उस ट्रांजैक्शंस पर 1% चार्ज लगेगा. साथ ही प्रति ट्रांजैक्शंस लिमिट 3,000 रुपए तय की गई है. साथ ही इसके अलावा 15,000 रुपए से ज्यादा के फ्यूल ट्रांजैक्शंस पर 1% चार्ज लगेगा.
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति