Ration card: अगर आपके घर में कोई नया सदस्य है और उस सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ना चाहते हैं, तो फिर आप बेहद ही आसानी से नए सदस्य के नाम को राशन कार्ड में जुड़वा सकते हैं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

आपके राशन कार्ड में नया नाम तभी जोड़ा जाता है जब बच्चा पैदा होता है या फिर घर में अगर नवविवाहिता प्रवेश करती है आप नए नाम को ऑनलाइन भी जोड़ सकते है या फिर ऑफलाइन भी जोड़ सकते है।

Advertisement

नाम जोड़ने के लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत होगी। जैसे बर्थ सर्टिफिकेट, मैरिज सर्टिफिकेट, एफिटडेफिट और पासपोर्ट साइज फोटो आदि।

आपको राशन कार्ड में ऑनलाइन के माध्यम से नाम जुड़वाने के लिए सबसे पहले आपको अपने प्रदेश के फूड डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यह से आपको फॉर्म नंबर 3 डाउनलोड करना होगा।

आप अब इस फॉर्म यानी फॉर्म-3 में राशन कार्ड की पूरी जानकारी को सही-सही डालना होगा। इस फॉर्म में आपको जिसका नाम जोड़ना है उसकी सारी जानकारी डालना होगा। इसके साथ ही आपको मुखिया की भी जानकारी डालनी है।

Advertisement

जब फॉर्म भर के साथ ही इसमें साइन कर है। इसके बाद आपको फॉर्म को फूड डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर अपलोड करें। इसके बाद आपने फॉर्म में जो भी जानकारी भरी है उस जानकारी को वेरिफाई की जायेगी। इसके बाद राशन कार्ड में नया नाम जोड़ दिया जायेगा।

आप राशन कार्ड में नया नाम जोड़ने के लिए ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने शहर के नगर पालिका या एमसीडी ऑफिस जाना होगा। आपको यह पर राशन कार्ड फॉर्म नंबर-3 मिल जाएगा।

Advertisement

आपको यह फॉर्म को पूरा सही सही भरना होगा। जब आप फॉर्म को पूरा भर लेते है इसके बाद आपको सारे जरूरी दस्तावेज को अटैच करना होगा। इसके बाद आपको फॉर्म को संबंधित ऑफिस में जमा करा देना है। इसके बाद आपके फॉर्म का वेरिफिकेशन होगा। इसके बाद आपके राशन कार्ड में एक नया नाम जुड़ जायेगा।