New LTC Rule: भारत सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC) के तहत एक बढ़िया तोहफा दिया है। अब सराकारी कर्मचारी लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC) के अंतर्गत वंदे भारत एक्सप्रेस और तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों में फ्री यात्रा कर सकते हैं। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को LTC योजना में अधिक प्रीमियम ट्रेनों को शामिल करने के बारे में कई सुझाव मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।
सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा ये फायदा
इससे पहले, सरकारी कर्मचारी LTC के तहत केवल राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और दुरंतो एक्सप्रेस का ही उपयोग कर सकते थे। हाल ही में जारी हुए DoPT के आदेश के अनुसार, अब कर्मचारी एलिजिबिलटी के अनुसार तेजस एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस में यात्रा कर सकते है। इस बदलाव का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों को अधिक सुविधा प्रदान करना है।
भारत में कहीं भी कर सकते हैं यात्रा
एलटीसी के तहत, केंद्र सरकार के एलिजिबल कर्मचारियों को उनकी यात्रा के दौरान किए गए टिकट खर्च के पैसे वापस मिल जाएंगे। यह फायदा उन्हें चार साल की ब्लॉक अवधि के अंदर अपने घर के नगर या भारत में किसी भी गंतव्य पर जाने की अनुमति देता है। इसकी मदद से कर्मचारी दो साल में दो बार अपने घर जाने का विकल्प चुन सकते हैं या दो साल के दो अलग-अलग ब्लॉक में एक घर की यात्रा और भारत में कहीं भी एक यात्रा का ऑप्शन चुन सकते हैं।
यह पहल कर्मचारियों के फायदे को बढ़ाने और यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार की नई पहल को दर्शाता है कि उनके पास यात्रा के अधिक विकल्प हों। ट्रेनों की लिस्ट का विस्तार करके, सरकार का लक्ष्य अपने कर्मचारियों के लिए यात्रा को अधिक सुलभ और आरामदायक बनाना है।
सरकारी कर्मचारी अब LTC योजना के तहत अपनी यात्रा की योजना बनाते समय आराम का आनंद ले सकते हैं। वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस जैसे नए ट्रेन ऑप्शन में शामिल करने के साथ, उनके पास इस पेड लीव और एलटीसी का फायदा उठाते हुए भारत के अलग-अलग हिस्सों की यात्रा कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान