LIC New Jeevan Shanti Plan : एलआईसी लगभग हर वर्ग के लिए पॉलिसी लेकर आती है। जिस पॉलिसी में व्यक्ति निवेश करके अपने फ्यूचर को सुरक्षित करते हैं। आज हम आपको एलआईसी की एक ऐसी शानदार स्कीम के बारे में जानकारी दे रहे हैं। एलआईसी की इस शानदार स्कीम का नाम न्यू जीवन शांति प्लान है। यह एक एन्युटी स्कीम है। जिसमें निवेश पर हर महीने पेंशन मिलेगी।
इस पॉलिसी में दो तरह के ऑप्शन मिलेंगे। इसमें पहले ऑप्शन की बात करें तो फिर यह डेफर्ड एन्युटी फॉर सिंगल लाइफ इसका मतलब एक व्यक्ति को पेंशन का फायदा मिलेगा। वहीं, दूसरे की बात करें तो फिर दूसरे में फर्ड एन्युटी फॉर जॉइंट लाइफ इसका मतलब यह 2 लोगों के लिए पेंशन खरीदी जा सकती है।
न्यू जीवन शांति प्लान में 30 साल से 79 साल का व्यक्ति इन्वेस्ट कर सकता है। आप न्यू जीवन शांति प्लान पॉलिसी को खरीदने के बाद सरेंडर भी कर सकते है। आपको इस स्कीम में कम से कम 1 लाख 50 हजार रु का इन्वेट्समेंट करना होगा। वही, इस योजना में अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।
अगर कोई व्यक्ति सिंगल पॉलिसी को पर्चेस करता है, तो उसके गुजर जाने के बाद पैसे नॉमिनी को मिलते हैं। वही, पॉलिसी होल्डर के जीवित रहने पर पेंशन का लाभ मिलेगा।
ज्वाइंट खाते में दोनों शख्स के गुजर जाने के बाद राशि नॉमिनी को मिलती है। इस योजना में 10 लाख रु की राशि के निवेश पर लगभग 11 हजार 192 रु की मासिक पेंशन मिलेगी।
भारतीय जीवन बीमा निगम के इस न्यू जीवन शांति प्लान में हर महीने पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही तीन महीने या सालाना के आधार पर पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। स्कीम में इन्वेस्टमेंट के बाद से लेकर 20 वर्ष के पीरियड के बीच पेंशन प्राप्त कर सकते हैं।
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान