नई दिल्ली: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज और शोज देखने के शौकीन हैं तो ये खबर को जरूर पढ़ें। नेटफिलिक्स दिसंबर के महीने में एक खास मौका लेकर आया है। आपको बता दें कि नेटफिलिक्स 5 और 6 दिसंबर को यूज़र्स के लिए मुफ्त सेवाएं देगा। जिसके तहत आज रात 12 बजे से सभी के लिए नेटफ्लिक्स का कंटेंट फ्री रहेगा। यानी कि जिनके पास सब्सक्रिप्शन नहीं है वह भी आज 12 बजे से नेटफ्लिक्स फ्री देख सकते हैं। इन रिचार्ज प्लान के साथ Free मिलेगा Netflix और Amazon Prime सब्सक्रिप्शन ये भी पढ़ें
आपके जानकारी के लिए बता दें कि नेटफ्लिक्स ने हफ्ते भर पहले ये ऐलान किया था कि भारत में स्ट्रीमफेस्ट के तहत नेटफ्लिक्स का फ़्री ऐक्सेस दिया जाएगा। नेटफ्लिक्स का फ़्री ऐक्सेस दो दिन 5 और 6 दिसंबर तक रहेगा। इस फेस्ट के तहत आप टीवी, पीसी, लैपटॉप या मोबाइल कहीं पर भी अपना फेवरेट कंटेंट देख सकते हैं। आपको एसडी कंटेंट मिलेंगे यानी एचडी या फ़ुल एचडी कंटेंट नहीं देख सकेंगे। अच्छी बात ये है कि फ्री नेटफ्लिक्स ऐक्सेस करने के लिए आपको बैंक की डीटेल्स यानी डेबिट या क्रेडिट कार्ड नंबर एंटर नहीं करना होगा। इसके लिए आपको कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
- बता दें कि फ्री ऑफ़र के लिए सबसे पहले नेटफ्लिक्स अकाउंट बनाना होगा।
- इसके लिए ऐप डाउनलोड कर सकते हैं या Netflix.com/streamfest की वेबसाइट पर जा सकते हैं।
- ऐप डाउनलोड करने के बाद साइन अप करना होगा। यहां फोन नंबर, ईमेल आईडी और पासवर्ड एंटर करना है।
- अकाउंट बनने के बाद वेबसाइट या ऐप पर जाकर 5 6 दिसंबर 2020 को फ़्री नेटफ्लिक्स देख सकते हैं।
इस स्ट्रीमिंग फेस्ट में यूजर्स एक बार रजिस्टर करने के बाद नेटफ्लिक्स पर स्मार्ट टीवी, गेमिंग कंसोल, एप्पल, एंड्रॉयड ऐप या वेब पर नेटफ्लिक्स की सभी चीजें देख सकते हैं। ग्राहकों को याद रखना होगा कि स्ट्रीमफेस्ट सुविधा में स्टैंडर्ड डेफिनेशन की सिंगल स्ट्रीमिंग की ही सुविधा रहेगी। कंपनी की तरफ से यह भी निर्धारित किया जाएगा कि सीमित संख्या में ही लोग नेटफ्लिक्स की सेवाओं को इस्तेमाल कर सकें। हालांकि, इसके बारे में कंपनी की ओर से कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। नेटफ्लिक्स इंडिया के उपाध्यक्ष के मुताबिक नेटफ्लिक्स के जरिए हम भारत में मनोरंजन प्रेमियों के लिए दुनियाभर की सबसे अनोखी कहानियां लाना चाहते हैं। इसलिए हम स्ट्रीमफेस्ट का आयोजन कर रहे हैं। 5 दिसंबर रात 12 बजे से लेकर 6 दिसंबर रात 12 बजे तक भारत के ग्राहकों के लिए नेटफ्लिक्स नि:शुल्क उपलब्ध होगा। कंपनी इस स्ट्रीमफेस्ट के जरिए भारत जैसे बड़े बाजार में नये ग्राहकों को जोड़ना चाहती है।
भारत में ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स को आकर्षित करने के लिए, नेटफ्लिक्स ने 199 रुपये की कम लागत वाली मोबाइल स्ट्रीमिंग प्लान भी पेश किया है। इसका मतलब यह है कि ग्राहक अपने नेटफ्लिक्स ऐप पर केवल 199 रुपये की मासिक राशि देकर शो देख सकते हैं। नेटफ्लिक्स ने कहा, "हम भारत में कस्टमर्स के लिए अपने शानदार ऑफर्स को पेश कर रहे हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान