Nestle india limited का चालू कलेंडर ईयर की तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 37 फीसदी बढ़कर 908 करोड़ 8 लाख रु हो गया है, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही की बात करें तो फिर यह 661 करोड़ 46 लाख रु था।
कंपनी ने स्टॉक मार्केट को दी जानकारी में कहा है कि सितंबर तिमाही में रेवेन्यू वार्षिक आधार पर 9.6 फीसदी बढ़ा है और यह बढ़कर 5 हजार 36 करोड़ रु हो गया है। यह एक वर्ष पहले 4 हजार 591 करोड़ रु था। सितंबर तिमाही के लिए नेस्ले का एबिटडा 1 हजार 225 करोड़ रु रहा।
नेस्ले इंडिया की डोमेस्टिक सेल्स सितंबर तिमाही में 10.3 फीसदी बढ़ी। कंपनी के चेयरमैन और एमडी सुरेश नारायणन की तरफ से कहा गया है कि नेस्ले इंडिया ने 5 हजार करोड़ रु का टर्नओवर का मार्कपार कर लिया है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने पहली बार किसी तिमाही में इस लेवल को क्रॉस किया है।
नीतियों के ऐलान के दौरान इंटरिम डिविडेंड को लेकर भी ऐलान हुआ। फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 140 रु प्रति शेयर के दूसरे इंटरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। रिकॉर्ड की तारिख तक शेयर को होल्ड करने वाले पात्र शेयरहोल्डर्स को 10 रु की कीमत वाले हर इक्विटी शेयर पर 140 रु के डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा।
इसकी रिकॉर्ड डेट 1 नवंबर 2023 और डिविडेंड का भुगतान 16 नवंबर 2023 से शुरू होगा। नेस्ले इंडिया के बोर्ड ने कंपनी के पहले स्टॉक स्प्लिट को भी मंजूरी दी है। यह1:10 के रेशियो में होगा।
नेस्ले इंडिया के शेयर में आज यानी गुरुवार 19 अक्टूबर को तिमाही नतीजे के चलते तेजी का रुख है। आज कंपनी का शेयर एनएसई पर मामूली गिरावट के साथ 23 हजार 256.90 रुपये पर खुला। वही, कंपनी का शेयर बीएसई पर बढ़त के साथ 23 हजार 279.90 रु के स्तर पर खुला।
यह भी पढ़ें: Business Idea: चंदन की है काफी अधिक डिमांड, इसका बिजनेस बनाएगा अमीर
More Articles
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- आज का Financial Raashifal: 11 जुलाई, 2026 - बाज़ारों के चलने से पहले प्रमुख अवसरों को पहचानें