Nestle India Bonus Share: शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन हरियाली है. बाजार की रौनक में प्रमुख इंडेक्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे. इसमें चुनिंदा शेयर खबरों के दम पर जोश दिखा रहे, जिसमें नेस्ले इंडिया का शेयर करीब आधे फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है. नेस्ले इंडिया का शेयर इसलिए फोकस में है क्योंकि FMCG कंपनी पहली बार बोनस बांटने जा रही है.
बोनस शेयर बांटेगी नेस्ले इंडिया
नेस्ले इंडिया की बोर्ड मीटिंग गुरुवार को हुई, जिसमें बोनस शेयर को मंजूरी मिल गई है. इसके तहत शेयरहोल्डर्स को 1:1 रेश्यो में बोनस शेयर मिलेंगे. यानी शेयरहोल्डर्स के पास मौजूदा हर 1 शेयर पर फ्री 1 बोनस स्टॉक मिलेंगे, जिसकी फेस वैल्यू 1 रुपए होगी. बोनस शेयर डीमैट खाते में 2 महीने के अंदर यानी 25 अगस्त 2025 को या उससे पहले आ जाएगा.
क्या होता है बोनस शेयर?
शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों बोनस शेयर का ऐलान करती हैं. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि बोनस शेयर क्या है..तो चलिए जानते हैं. बोनस शेयर वजह एक्स्ट्रा स्टॉक होते हैं जो मौजूदा शेयरहोल्डर्स को बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के एक फिक्स रेश्यो में दी जाती है. ध्यान देने वाली बात यह है कि बोनस शेयर के ऐलान से कुल कीमत तो नहीं बदलती हालांकि, लिक्विडिटी में इजाफा होता है. साथ ही निवेशकों का भरोसा बढ़ता है.
मार्च तिमाही में नेस्ले इंडिया का परफॉर्मेंस
मैगी बनाने वाली इस कंपनी का मार्च तिमाही में स्टैंडलोन नेट प्रॉफिट 5.2% घटकर 885 करोड़ रुपए रहा, जबकि ऑपरेशन से रेवेन्यू 4.5% बढ़कर 5,504 करोड़ रुपए हो गया. हालांकि, ये आंकड़े बाजार के अनुमान से थोड़े बेहतर रहे.
कंपनी ने बताया कि तिमाही के दौरान कुल बिक्री में 3.7% और घरेलू बिक्री में 4.2% की बढ़त हुई. नेस्ले इंडिया ने अपने आउटलुक में कहा है कि कॉफी के लिए कमोडिटी की कीमतें मजबूत बनी हुई हैं, जबकि कोको की कीमतों में सुधार हुआ है. लेकिन वे अभी भी ऊंचे स्तर पर हैं. कंपनी के मुताबिक खाद्य तेलों की कीमतें स्थिर हैं, जबकि गर्मी की शुरुआत के साथ दूध की कीमतों में तेजी आई है.
नेस्ले शेयरों का परफॉर्मेंस
नेस्ले इंडिया के शेयरों ने पिछले एक साल में बाजार से कम प्रदर्शन किया है, जिसमें 8% की गिरावट आई है. 2025 में इसका प्रॉफिट 7% रहा है. इसके उलट निफ्टी ने पिछले 12 महीनों में 5% से अधिक का रिटर्न दिया है, जबकि इसका सालाना रिटर्न 4.4% है.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान