NCERT History Books Changes: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने एक बड़ा फैसला लिया है। कक्षा 7 की हिस्ट्री बुक्स में कई चेंज किए गए हैं। इन बदलावों के तहत मुगल साम्राज्य और दिल्ली सल्तनत से संबंधित सभी चैप्टर्स और टॉपिक हटाए गए हैं। इसके जगह पर भारतीय परंपराओं और संस्कृति को दर्शाने वाले नए अध्याय जोड़े गए हैं।
मुग़ल और दिल्ली सल्तनत के टॉपिक्स को हटाया (NCERT Books News)
NCERT ने अपनी कक्षा 7 की सोशल साइंस टेक्सबुक्स "Exploring Society: India and Beyond" से मुग़ल सम्राटों और दिल्ली सल्तनत से संबंधित सभी टॉपिक्स हटाएं हैं। इसमें तुग़लक़, ख़िलजी, ममलुक और लोदी वंशों के बारे में जानकारी शामिल थी। यह कदम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) और National Curriculum Framework for School Education (NCFSE) 2023 के तहत लिया गया है, जो भारतीय परंपराओं और संस्कृति को शिक्षा में शामिल करने पर जोर देती है।
नए बुक्स में शामिल किए गए ये चैप्टर्स (NCERT History Book changes)
नई बुक्स में भारतीय परंपराओं और संस्कृति को दर्शाने वाले नए टॉपिक्स जोड़े गए हैं। इनमें प्राचीन भारतीय वंशों जैसे मौर्य, शुंग और सातवाहन के बारे में जानकारी दी गई है। इसके अलावा, भारत और अन्य देशों के पवित्र स्थलों पर एक अध्याय जोड़ा गया है, जिसमें 12 ज्योतिर्लिंग, चार धाम यात्रा, महाकुंभ और शक्ति पीठों को भी जोड़ा गया है।
महाकुंभ टॉपिक को किताबों में जोड़ा गया
कोविड के दौरान NCERT ने बुक्स में मुगल से जुड़े कुछ हिस्सों को ही हटाया गया था। अब नई बुक्स में इन टॉपिक्स को पूरी तरह से हटाने का फैसला लिया है। नई बुक्स को 'पवित्र भूगोल' नाम के अध्याय को भी शामिल किया गया है। इसमें भारत के तीर्थयात्राओं के बारे में और पवित्र स्थानों की जानकारी दी है।
इसके साथ ही, महाकुंभ के बारे में भी टॉपिक जोड़ा है और ये भी जानकारी दी गई है कि इसमें 660 मिलियन लोग इसमें शामिल हुए थे। इन बुक्स में सरकार की योजनाएं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं, अटल सुरंग के बारे में भी टॉपिक्स हैं। दूसरी ओर विपक्ष इन बदलावों का विरोध कर रहे हैं, उनका मानना है कि सरकार इससे 'भगवाकरण' कर रही है।
More Articles
- Bajaj Auto के दमदार नतीजे! शानदार कमाई के बाद Stock में क्या होगा?
- Bank Stocks: Private Banks में HDFC-ICICI या PSU में SBI-PNB, किस बैंक में करें निवेश?
- Instamart LPG delivery: अब 10 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर! Instamart से ऐसे करें HPCL LPG सिलेंडर ऑर्डर
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत
- Gold Price Today: 14 जुलाई को अचानक सोने के दाम में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए 24 और 22 कैरेट सोने का रेट
- UPI Payment: बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट? जानिए NPCI का नया प्लान