शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार एक्शन देखने को मिला. जबरदस्त खरीदारी के दम पर निफ्टी और मिड कैप इंडेक्स ने आज 12 जून को ऑल टाइम हाई टच किया. निफ्टी ने पहली बार 23,441 और मिडकैप इंडेक्स ने 54,308 का लेवल टच किया. बाजार में जोश सरकारी बैंकिंग सेक्टर से मिला. बाजार हरे निशान में बंद हुआ. बाजार बंद होने के बाद सरकारी कंस्ट्रक्शन कंपनी NBCC को बड़ा ऑर्डर मिला. इसके चलते शेयर गुरुवार को बाजार खुलते ही फोकस में रहने वाला है. फिलहाल शेयर BSE पर हल्की मजबूती के साथ 157.65 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.

Advertisement

सरकारी कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर

NBCC की ओर से जारी बयान के मुताबिक कंपनी को 100 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. ये ऑर्डर कंपनी को अन्य सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया से मिला. ऑर्डर में सिविल कंस्ट्रक्शन का प्रोजेक्ट मिला है. इसके तहत असम के गुवाहाटी में ऑयल इंडिया के लिए कोर रिपॉजिटरी एंड एडवांस्ड लेबोटरी फेसिलिटी बनाना है. जारी बयान के मुताबिक कंपनी ने ऑयल इंडिया के सिए MoU साइन किया है.

Advertisement

टॉप मैनेजमेंट रहे उपस्थित

प्रोजेक्ट के लिए MoU पर ऑयल इंडिया के ED Saloma Yomdo और NBCC के ED प्रदीप शर्मा ने हस्ताक्षर किया है. इन दोनों अधिकारियों के अलावा मौके पर ऑयल इंडिया के CMD रंजीत राथ और NBCC के CMD के पी महादेवस्वामी भी उपस्थिति रहे. इस प्रोजेक्ट के अलावा दोनों कंपनियां एक अन्य प्रोजेक्ट के लिए बातचीत कर रहीं. इसमें हॉस्पिटल, ग्रुप हाउसिंग और सोलर पैनल रूफटॉप पैनल के प्रोजेक्ट्स शामिल हैं.

Advertisement

लगातार मिल रहे बड़े प्रोजेक्ट्स

NBCC को देश में अलग-अलग तरह के कई इंफ्रा प्रोजक्ट्स मिले. इसमें केरल के कोच्चि मेट्रो रेल के लिए 700 करोड़ रुपए के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट शामिल हैं. इस प्रोजेक्ट के तहत कोच्चि में कक्कनाड और एर्नाकुलम में 17.4 एकड़ में काम करना है. इसके अलावा दिल्ली विश्वविद्यालय और हैदराबाद में ICSI के लिए कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय प्रोजेक्ट्स के तहत हिंदू कॉलेज में काम के लिए 69.71 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट मिला है.