NBCC Bonus Share: एनबीसीसी के शेयर में बीतें कुछे दिनों से तूफानी तेजी देखने को मिल रही है. क्योंकि कंपनी जल्द ही अपने निवेशकों को बोनस शेयर दे सकती है. इसी सिलसिले में कंपनी ने आज शानिवार को बोर्ड मीटिंग रखी है. ऐसे कहा जा रहा है कि इस मीटिंग में यह फैसला हो सकता है कि कंपनी कब तक बोनस शेयर देगी. चलिए आज समझते हैं बोनस शेयर क्या होता है.

Advertisement

कंस्ट्रक्शन कंपनी एनबीसीसी आजकल सुर्खियों में है. एनबीसीसी अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने की तैयारी कर रही है. जब से यह खबर फैली है, तब से ही कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिली है. लेकिन इस बोनस शेयर से निवेशकों को क्या फायदा होगा, जिसके कारण निवेशक कंपनी के शेयर खरीद रहे हैं. चलिए इसे समझते हैं.

Advertisement

बोनस शेयर क्या है?

BSE और NSE में लिस्टेड कई कंपनियों समय-समय पर अपने निवेशकों को बोनस शेयर देती है. जैसे किसी कंपनी में आपको सैलरी के अलावा बोनस मिलता है. ऐसे ही कंपनियां शेयर मार्केट में बोनस शेयर बांटती है.

शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां कभी-कभी अपने निवेशकों को मुफ्त में शेयर बांटती है. जिसे हम बोनस शेयर कहते हैं. निवेशकों को बोनस शेयर का एक भी रुपये नहीं देना पड़ता.

Advertisement

यह शेयर आपको कंपनी की तरफ से मुफ्त में मिलते हैं. कंपनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर के रूप में कितने शेयर मुफ्त में देगी, यह उस कंपनी पर निर्भर करता है.

बोनस शेयर के फायदें

अगर आपने किसी कंपनी के शेयर में निवेश किया है और आपको उस कंपनी की तरफ बोनस शेयर के रूप में कुछ शेयर मुफ्त में मिल जाते हैं, तो आपको भविष्य में फायदा हो सकता है. अगर आने वाले समय में बोनस शेयर बांटने वाले कंपनी के शेयर की कीमत बढ़ती है, तो इससे आपको कई गुना फायदा हो सकता है.

Advertisement

कंपनियां कई बार बोनस शेयर को डिविडेंड का ऑप्शन मानती है. यह बात ध्यान देने वाली है कि डिविडेंड का पैसा सीधा आपके खाते में आता है. बोनस शेयर में निवेशकों को मुफ्त में शेयर मिल जाते हैं, इसके लिए उन्हें कोई भी पैसा नहीं देना पड़ता.

अगर कोई कंपनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर बांटती है, तो उससे निवेशकों का कंपनी पर भरोसा और भी बढ़ जाता है. यह कंपनी पर निर्भर करता है कि वे कब बोनस शेयर देना चाहती है या फिर वे बोनस शेयर बांटना भी चाहती है या नहीं.

Advertisement

अगर एनबीसीसी कंपनी की बात करें तो यह हर साल निवेशकों को डिविडेंड भी देती है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी प्रति शेयर पर 0.63 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की तैयारी में है.