Navratri Pick: शेयर बाजार में वीकली एक्सपायरी के दिन तेज करेक्शन देखने को मिल रहा है. मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव और F&O मार्केट के लिए नए नियमों के ऐलान का असर बाजार पर दिख रहा है. बाजार की कमजोरी में चुनिंदा शेयर फोकस में है, जिसमें हेल्थकेयर सेक्टर का नारायण हृदयालय (Narayana Hrudayalaya Share) का शेयर शामिल है. ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक स्टॉक तेजी के लिए बिल्कुल तैयार है, जोकि 2024 में अब तक सुस्त रहा है.

Advertisement

ब्रोकरेज ने शेयर पर जताया भरोसा

ब्रोकरेज फर्म चोला सिक्योरिटीज (Chola Securities) ने कहा कि सुपर स्पेश्यालिटी हेल्थकेयर कंपनियों में नारायण हृदयालय का नाम भी शामिल है. कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी और नेफ्रोलॉजी में मजबूत मार्केट शेयर भी है. कंपनी के मौजूदगी पूर्वी और उत्तरी इलाकों में अच्छी है. यह प्रतिद्वंदियों के मुकाबले सस्ता हॉस्पिटल चेन ऑफर कर रही है. साथ ही साथ ROE 31.40% है, जोकि सेक्टर में अन्य के मुकाबले करीब दोगुना है.

Advertisement

अच्छे ग्रोथ का अनुमान

NHL में कैश फ्लो भी अच्छा है, जिससे कंपनी गाइडेड कैपेसिटी विस्तार का पूरा ख्याल रख पा रही. कंपनी अगले 3 से 4 साल में करीब 4000 करोड़ रुपए के कैपेक्स पर काम कर रही है. खास बात ये भी है कि पिछले 10 साल में मेहनत का नतीजा भी अब दिखने लगा है.

स्टॉक में 70% की तेजी का अनुमान

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि नारायण हृदयालय का शेयर अगले 3 साल में करीब 70% की तेजी दिखा सकता है. यानी मार्च 2027 तक शेयर का भाव 2145 रुपए तक जा सकता है. इस लिहाज से निवेशकों को सालाना औसतन 20 से 24 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है.

Advertisement

हेल्थकेयर शेयर ने दिया धमाकेदार

Narayana Hrudayalaya का पब्लिक इश्यू दिसंबर 2015 में लॉन्च हुआ था. शेयर पिछले 5 साल में निवेशकों का पैसा 5 गुना बढ़ा चुका है, क्योंकि इस दौरान निवेशकों को 426 फीसदी का रिटर्न मिला है. 3 साल में भी निवेशकों को करीब 150 फीसदी का रिटर्न मिला है. हालांकि, 1 साल से शेयर की रफ्तार धीमी पड़ी है. क्योंकि शेयर सालभर में केवल 14 फीसदी ही उछल चुका है. शेयर का 52-वीक हाई 1,445.05 रुपए है, जोकि शेयर ने 2 फरवरी को टच किया था. BSE 500 में शामिल इस शेयर का कुल मार्केट कैप 1 अक्टूबर को बाजार बंद होने के बाद 25,300 करोड़ रुपए है.

Advertisement

(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )