नई द‍िल्‍ली: चैत्र नवरात्रि के मौके पर कार खरीदने का मन बना रहे है तो आपके ल‍िए बढ़‍िया मौका है। फेस्टिव सीजन पर ऑटो कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने वाहनों पर नई स्कीम्स, डील्स और डिस्काउंट देने में व्यस्त हैं। यहां हम आपको मारुति सुजुकी, निसान और टोयटा जैसी कंपनियों के ऑफर्स के बारे में बताएंगे। नयी कार खरीदने पर कीमत में छूट के अलावा एक्सचेंज बोनस जैसी बेनिफिट्स भी कंपनियां ऑफर कर रही हैं। इसके साथ ही 10 ग्राम के सोने के सिक्के के साथ 15000 रुपए तक एक्सचेंज बोनस भी लेने का मौका म‍िल रहा है।

Advertisement

कारों पर डिस्काउंट के अलावा म‍िल रहा सोना भी

बता दें कि शक्ति की उपासन का पर्व चैत्र नवरात्रि 13 अप्रैल से शुरू होने वाली है। यह नवरात्र 22 अप्रैल तक चलेगे और इसके साथ ही हिन्दू नववर्ष की शुरूआत भी होगी और इस मौके पर लोग नई कारें भी खरीदते है। इसी को ध्यान में रखते हुए कार की कंपनियों ने खास नवरात्र को लेकर न सिर्फ कारों पर बंपर डिस्काउंट दे रहे है तो सोना भी दे रहे है। नवरात्र में किन कारों पर ऑफर रहा है और वो ऑफर क्या है। निसान अपनी नई कार किक पर 75 हजार रुपये तक का बेनिफिट दे रही है। जिसमें 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस पर 50 हजार व अतिरिक्त 10 हजार का बेनिफिट शामिल है।

Advertisement
10 ग्राम सोना म‍िलेगा खरीदें डस्टन रेडी-गो

वहीं कार डस्टन रेडी-गो की खरीदारी पर तो दस ग्राम के सोने के सिक्के के साथ 15000 रुपए तक एक्सचेंज बोनस देने की घोषणा की है। मालूम हो कि यह ऑफर सिर्फ 8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक के लिए ही दिया जा रहा है। रेडिगो का शुरूआती रेडी-गो D varient वेरिएंट शोरूम प्राइज 3.83 रुपये रेडी-गो A varient का 3.97 लाख, रेडी-गो T varient 4.25 लाख का रेडी-गो T (O) varient 4.53 लाख रेडी-गो T (O)1.0L varient इसका 4.74 लाख का और आटोमैटिक रेडी-गो T (O) 1.0L AMT 4.95 लाख का है। फीचर्स की बात करे तो इसमें 20.32 सेमी का टचस्क्रीन, ड्यूल एयरबैग, एलईडी DRLs एलईडी फॉग लैम्प, 187 mm का अपने क्लास में अधिकतम ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। डस्टन फाइनेंस के साथ यह कार आपको 100 प्रतिशत ऑन रोड फाइनेंस के विकल्प के साथ मिल सकती है।

टोयटा की कारों पर 65000 रुपये तक बेनिफिट

टोयटा अपनी कार यारिस पर 65000 रुपये तक बेनिफिट दे रही है वहीं तीन साल में 55% कीमत के साथ Assured बायबैक ऑफर कर रही है। यारिस के वेरिएंट 9.16 लाख रुपए से शुरू होते है। वहीं इसके अलावा अर्बन क्रूजर पर भी 20000 रुपये के बेनिफिट के साथ आकर्षक ईएमआई का ऑप्शन दे रही है। टोयटा 9 अप्रैल से 12 अप्रैल तक एक्सचेंज अपग्रेड फीस्ट भी शुरू कर रही है वहीं अपनी कारो पर तीन साल या एक लाख किलोमीटर तक की वारंटी भी ऑफर कर रही है।

मारुति सुजुकी पर सीएनसी कारों पर भी ऑफर

मारुति सुजुकी भी सीएनसी कारों को प्रमोट कर रही है यही वजह है कि इस नवरात्र मारुति सुजुकी भी बिग सेविंग करने का मौका दे रही है जबकि अप्रैल में ही मारुति ने अपनी कारों की कीमत में वृद्धि की है। बिग सेविंग्स में मारुति अल्टो पर कंपनी 35000 रुपये तो वैगनआर पर 31000, एसप्रेसो पर 32000 और ईको 28000 रुपये का सेविंग ऑफर कर रही है।