Navi Mumbai Airport Update: लंबे इंतजार के बाद अब नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) उड़ान भरने के लिए लगभग तैयार है। उम्मीद की जा रही है कि इस नए एयरपोर्ट का उद्घाटन सितंबर के अंत यानी 30 तारीख के आसपास हो सकता है। इसके कुछ ही दिनों बाद यहां से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी।

Advertisement

शुरुआत में 60 फ्लाइट्स, छह महीने में होंगे 300 से ज्यादा

NMIA के पहले महीने में हर दिन करीब 60 फ्लाइट्स (आगमन और प्रस्थान मिलाकर) चलेंगी। इसके बाद फ्लाइट्स की संख्या धीरे-धीरे बढ़ेगी और छह महीनों के भीतर 300 के करीब रोजाना उड़ानें चलाई जाएंगी।

Advertisement

घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स एक साथ शुरू होंगी

एयरपोर्ट के संचालन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि उद्घाटन के दिन से ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों की योजना है। हालांकि, अगर कोई बाधा आई, तो भी अक्टूबर के भीतर दोनों सर्विसेस शुरू हो जाएंगी।

टेक्नोलॉजी से लैस, हर सुविधा होगी डिजिटल

नया एयरपोर्ट पूरी तरह स्मार्ट और डिजिटल टेक्नोलॉजी से लैस होगा। यात्री अपने फोन पर ही यह जान सकेंगे कि उनका बैग किस बेल्ट पर है, गेट तक पहुंचने में कितना समय लगेगा और बोर्डिंग शुरू हुई है या नहीं। इससे यात्रा आसान और तनाव-मुक्त हो जाएगी।

Advertisement

एयरपोर्ट के पास होगा होटल्स का हब

NMIA के पास एक एयरोसिटी भी तैयार की जा रही है, जिसमें अलग-अलग बजट के होटल्स होंगे ताकि यात्रियों को ठहरने की भी सुविधा मिल सके।

कनेक्टिविटी को लेकर भी बड़ी तैयारी

शुरुआती समय में NMIA तक पहुंचने में थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन आगे चलकर एयरपोर्ट को मेट्रो, लोकल ट्रेन, रोड और वाटर टैक्सी से जोड़ा जाएगा।

Advertisement

मुंबई एयरपोर्ट T1 को हटाया जाएगा

नवी मुंबई एयरपोर्ट के दूसरे टर्मिनल (T2) का काम भी जल्द शुरू होने वाला है। जैसे-जैसे NMIA का विस्तार होगा, वैसे-वैसे मुंबई के पुराने टर्मिनल T1 को हटाकर नया टर्मिनल तैयार किया जाएगा। यह काम 2029-30 तक पूरा होने की संभावना है।

कौन से इलाके से कौन सा एयरपोर्ट बेहतर?

उत्तर मुंबई (बोरीवली, कांदिवली, मीरा रोड): मुंबई एयरपोर्ट रहेगा पास

Advertisement

पूर्वी मुंबई और पुणे की दिशा में रहने वाले यात्री: NMIA से सफर होगा आसान

साउथ मुंबई: दोनों एयरपोर्ट लगभग बराबर दूरी पर होंगे

प्राइवेट जेट्स और चार्टर फ्लाइट्स के लिए भी नई व्यवस्था

जल्द ही चार्टर और बिजनेस जेट्स को भी NMIA पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। हालांकि मुंबई एयरपोर्ट पर वे लैंड कर सकेंगी, लेकिन पार्किंग की इजाजत नहीं दी जाएगी।