Government Schemes : 24 जनवरी को देश में हर साल नेशनल गर्ल चाइल्ड डे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चियों को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलना हैं। देश में सरकार की तरफ से बालिकाओं के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती है। सरकार हर नए वित्त वर्ष एक नई प्लानिंग के साथ आती है। सरकार इन स्कीम्स की सहायता से बच्चियों को समाज में सर उठाकर जीने का अवसर मिलता है। इतना ही नहीं इसके साथ ही बालिकाओं को कई सारी सुविधाओं का भी फायदा मिलता है। इन योजनाओं के जरिए कई बालिकाओं का भविष्य बेहतर हो चुका है। आज हम आपको सरकार की कुछ ऐसी ही योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे है, तो फिर आइए जानते है इन योजनाओं के बारे में।
सुकन्या समृद्ध योजना भारत सरकार की बेहद ही खास योजनाओं में से एक है, इस योजना को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से चलाई जाती है। इस सुकन्या समृद्ध योजना का फायदा 10 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को मिलता है। अगर माता-पिता अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित बनाना चाहते है, तो फिर इस योजना में खाता खुलवा सकते है।
सरकार की तरफ से इस योजना को बच्चियों और माताओं दोनों के फायदे के लिए चलाई जाती है। इस योजना के तहत बालिकाओं को समाज में एक सुरक्षित और स्टेबल वातावरण देने के लिए बहुत सारे एजुकेशनल प्रोग्राम चलाती है।
सीबीएसई उड़ान योजना
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन के द्वारा इस सीबीएसई उड़ान योजना को चलाया जाता है। इस योजना का फायदा मेधावी छात्राएं उठा सकती हैं। भारत की विभिन्न इंजीनियरिंग और टेक्निकल कॉलेजों में छात्राओं की संख्या को बढ़ाने के उद्देश्य से इस योजना को चलाया जाता है। इस योजना के तहत मुफ्त में कोर्स की सुविधा मिलती है।
इस योजना को भारत सरकार की तरफ से बालिकाओं और उनके सेकन्डेरी एजुकेशन के लिए चलाया जाता है। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को सेकन्डेरी एजुकेशन के लिए प्रेरित करना है। छात्राओं को इस योजना के तहत 3 हजार रु की एफडी दी जाती है। जिन लड़कियों की आयु 16 वर्ष से कम है और वे अविवाहित है। वे इस योजना का फायदा ले सकते है।
राज्य सरकार की योजनाओं का फायदा उठाएं
बालिकाओं के फ्यूचर को सुरक्षित रखने के लिए राज्य सरकार भी कई सारी अलग-अलग योजनाएं चलाती है। इस योजनाओं का आप फायदा उठा सकते है। मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से लाडली लक्ष्मी योजना और कर्नाटक सरकार द्वारा भाग्यश्री योजना चलाई जाती है।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका