Namo Bharat Train News: यूपीएससी परीक्षा 16 जून को होने वाली है। इस परीक्षा के मद्देनजर रविवार(16 जून) को सुबह 6 बजे से नमो भारत ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। यह फैसला यूपीएससी एग्जाम की वजह से लिया है ताकि परीक्षा देने आने वाले छात्रों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो और वो आसानी से अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें।
UPSC परीक्षार्थियों के लिए बदला गया नमो भारत ट्रेन का समय
एक बयान में जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के आसपास स्थित केंद्रों पर परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सुबह 8 बजे के बजाय सुबह 6 बजे से नमो भारत ट्रेन सेवाएं शुरू करने का निर्णय लिया है।
आपको बता दें कि दिल्ली-गाजियाबाद आरआरटीएस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन सेवा सुबह 8 बजे से शुरू होती है और रात 10 बजे तक जारी रहती है।
UPSC परीक्षा के दिन इतने बजे तक चलेगी नमो भारत ट्रेन
यूपीएससी परीक्षा के दिन नमो भारत ट्रेन सेवा सुबह 6 बजे से दौड़ना शुरु करेगी और रात 10 बजे तक जारी रहेगी। समय में बदलाव होने से परीक्षार्थियों को सहूलियत मिलेगी और वह आराम से परीक्षा केंद्र जा पाएंगे। वर्तमान में आरआरटीएस कॉरिडोर पर साहिबाबाद से मोदी नगर नॉर्थ तक नमो भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
इसके आसपास बड़ी संख्या में एजुकेशनल इंस्टीट्यूट हैं, जहां प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल भी होते हैं।
नमो भारत ट्रेन में सुविधाओं की नहीं है कमी
नमो भारत ट्रेन सेवाओं ने 14 मई 2024 को उद्घाटन के बाद से 1 मिलियन यानी 10 लाख से अधिक यात्रियों को उनकी मंजिलों तक पहुंचाया है।
एनसीआरटीसी के पपीआरओ पुनीत वत्स के अनुसार, नमो भारत ट्रेन सेवा यात्रियों के लिए सुविधाजनक होने के साथ-साथ उनकी यात्रा के समय को बेहद कम कर देती है, इसकी वजह से यह ट्रेन छात्रों के लिए पसंदीदा पब्लिक ट्रांसपोर्ट बनती जा रही है। इसके साथ ही तेज़ गर्मी के मौसम में कामकाजी लोग और वरिष्ठ नागरिकों की संख्या में भी इज़ाफ़ा देखा जा रहा है।
सभी परीक्षार्थियों को निर्धारित समय पर पहुंचना है जरूरी
16 जून को होने वाली यूपीएससी परीक्षा 2024 में अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने जानकारी दी है कि सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय पर परीक्षा स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करें। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिए जाएंगे। गेट बंद करने के बाद किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर आने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे में परीक्षार्थियों को समय से पहले पहुंचना होगा। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए NCRTC ने यह फैसला लिया है।
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें