नई दिल्ली, मई 9। म्युचुअल फंड बहुत ही अच्छा रिटर्न देते हैं। अगर यह देखना हो तो म्यूचुअल फंड स्कीमों के केवल 3 महीने के ही रिटर्न देख लें। कई म्यूचुअल फंड स्कीमों ने तो 3 महीने में ही बैंकों की 1 साल की एफडी से दोगुने से ज्यादा का फायदा दे दिया है। बैंक आमतौर पर इस वक्त जहां अपनी 1 साल की एफडी पर करीब 6 फीसदी ब्याज दे रहे हैं, वहीं कई अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीमों ने तो 3 महीने में ही 14 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे दिया है।
जानिए क्या होते हैं इक्विटी म्यूचुअल फंड
म्यूचुअल फंड कई तरह के होते हैं। इसी में से एक है इक्विटी म्यूचुअल फंड। ऐसे म्यूचुअल फंड अपने फंड का बड़ा हिस्सा शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों में निवेश करते हैं। शेयर बाजार में कई बार गिरावट के वक्त भी कई कंपनियां अच्छा रिटर्न देते हैं। म्यूचुअल फंड कंपनियों के मैनेजर आमतौर पर ऐसे ही कंपनियों में निवेश करते हैं। यही कारण है कि खराब समय में भी ढेर सारी म्यूचुअल फंड स्कीमें अच्छा रिटर्न देती हैं।
आइये जानते हैं ऐसी ही अच्छा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमें।
कोटक स्माल कैप ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 महीने में सबसे अच्छा रिटर्न दिया है। म्यूचुअल फंड की इस स्कीम ने पिछले 3 महीने में ही 14.93 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी ने आज से 3 महीने पहले इस स्कीम में 1 लाख रुपये लगाया होगा, तो उसकी वैल्यू अब 1.15 लाख रुपये हो गई होगी। यहां पर कोटक स्माल कैप ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम की एनएवी 7 मई 2021 के आधार पर गणना की गई है।
यूनियन स्माल कैप ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 महीने में सबसे अच्छा रिटर्न दिया है। म्यूचुअल फंड की इस स्कीम ने पिछले 3 महीने में ही 14.74 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी ने आज से 3 महीने पहले इस स्कीम में 1 लाख रुपये लगाया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त लगभग 1.15 लाख रुपये हो गई होगी। यहां पर यूनियन स्माल कैप ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम की एनएवी 7 मई 2021 के आधार पर गणना की गई है।
एक्सिस स्माल कैप ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 महीने में सबसे अच्छा रिटर्न दिया है। म्यूचुअल फंड की इस स्कीम ने पिछले 3 महीने में ही 12.91 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी ने आज से 3 महीने पहले इस स्कीम में 1 लाख रुपये लगाया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त लगभग 1.13 लाख रुपये हो गई होगी। यहां पर एक्सिस स्माल कैप ग्रोथ म्यूचुअल फंड स्कीम की एनएवी 7 मई 2021 के आधार पर गणना की गई है।
आईसीआईसीआई स्माल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 3 महीने में सबसे अच्छा रिटर्न दिया है। म्यूचुअल फंड की इस स्कीम ने पिछले 3 महीने में ही 9.37 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी ने आज से 3 महीने पहले इस स्कीम में 1 लाख रुपये लगाया होगा, तो उसकी वैल्यू इस वक्त लगभग 1.09 लाख रुपये हो गई होगी। यहां पर आईसीआईसीआई स्माल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम की एनएवी 7 मई 2021 के आधार पर गणना की गई है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति