नयी दिल्ली। अकसर छोटी कंपनियों के शेयर तेजी से ऊपर चढ़ जाते हैं। हालांकि छोटी कंपनियों के शेयरों में स्थिरता की संभावना ज्यादा रहती है, मगर ऐसे शेयर तेजी से पैसा डबल-ट्रिपल कर देते हैं। ऐसी ढेरों-ढेर छोटी कंपनियां हैं, जिन्होंने बीते 1 साल में निवेशकों को 250-300 फीसदी तक रिटर्न दिया और उनका पैसा कई गुना किया है। ऐसी ही कंपनी है नाहर पॉलीफिल्म्स। इस कंपनी के शेयर ने बीते 1 साल में 300 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। जानते हैं इस शेयर की डिटेल।
31 मार्च 2020 को नाहर पॉलीफिल्म्स का शेयर 26.05 रु पर था। आज दोपहर 2.30 बजे के करीब कंपनी का शेयर 112.50 रु पर है। यानी इस कंपनी के शेयर का रेट 4 गुना से अधिक हो चुका है। अगर किसी निवेशक के पास 1 साल पहले नाहर पॉलीफिल्म्स के 1 लाख रु के शेयर हों तो आज उनकी कुल वैल्यू 4 लाख रु से अधिक हो गयी होगी।
इस शेयर ने बीते एक साल में 331.86 फीसदी रिटर्न दिया है। 26.05 रु से 112.5 रु तक पहुंचने में शेयर से निवेशकों को 331.86 फीसदी रिटर्न मिला। इतना रिटर्न आपको कहीं और नहीं मिल सकता। कोई म्यूचुअल फंड स्कीम भी 1 साल में 300 फीसदी से ज्यादा रिटर्न नहीं दे पाती। एफडी या पोस्ट ऑफिस स्कीम से इतने रिटर्न की तुलना ही बेकार है।
नाहर पॉलीफिल्म्स की मार्केट कैपिटल करीब 276 करोड़ रु है। इस लिहाज से एक बेहद छोटी कंपनी है। कंपनी को 11 नवंबर, 1988 को एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी के रूप में शुरू किया गया था। पहले कंपनी कॉटन, सिंथेटिक और मिश्रित यार्न के निर्माण और निर्यात में लगी हुई थी। नाहर पॉलीफिल्म्स नाहर ग्रुप ऑफ कंपनीज का हिस्सा है।
नाहर पॉलीफिल्म्स ने 6 महीनों में भी तगड़ा मुनाफा कराया है। 30 सितंबर को यह शेयर 64 रु पर था। अगर 112.5 रु के रेट पर देखें तो इसने निवेशकों को 75.8 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी 1 लाख रु पर सीधे-सीधे 75,800 रु का मुनाफा। 30 दिसंबर को यह शेयर 96.8 रु पर था। इस लिहाज से तीन महीनों में निवेशकों में 16.2 फीसदी रिटर्न मिला है।
कुछ ऐसे शेयर की हैं, जिन्होंने बीते हफ्ते में 91 फीसदी से अधिक मुनाफा कराया। सरस्वती कमर्शियल ने पिछले कारोबारी सप्ताह में निवेशकों पर जम कर पैसों की बारिश की। इसका शेयर सप्ताह के दौरान 955 रु से 1830.30 रु पर पहुंचा। निवेशकों को इस शेयर से 91.65 फीसदी का रिटर्न मिला। इसी तरह सिटी पल्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया। इस कंपनी का शेयर 8 रु से 13 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर ने 62.50 फीसदी का रिटर्न दिया। वरीमान ग्लोबल भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 40.30 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 16.75 रु से 23.50 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 40.30 फीसदी का भारी भरकम रिटर्न मिला।
More Articles
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Nuclear Stocks में निवेश का सही समय? बदल सकती है इन 5 Stocks की किस्मत!
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय