Success Story: देश में आज सॉफ्ट ड्रिंक के कई सारे देसी और विदेशी ब्रांड्स प्रचलित हैं इसमें एक प्रोडक्ट जो बच्चों से लेकर बूढ़ों तक सभी के बीच फैमस हैं जिसका नाम है फ्रूटी, लेकिन एक वक्त था जब इसको बनाने वाली कंपनी पारले एग्रो का टर्नओवर सिर्फ 300 करोड़ रु था प्रकाश चौहान फ्रूटी बनाने वाली कंपनी पारले एग्रो के फाउंडर और सीईओ हैं, बाद में उनकी बेटी नादिया चौहान ने ब्रांड मैनेजर के रूप में कंपनी जॉइन की और कंपनी का टर्नओवर 300 करोड़ रु से 8000 करोड़ रु तक पहुँचा दिया।
नादिया चौहान का जन्म वर्ष 1985 में कैलिफोर्निया में हुआ था, लेकिन उसके बाद वे मुंबई आ गयी। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई से ही की। इसके बाद उन्होंने कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया। बचपन से ही नदिया अपने पिता के साथ कंपनी जाती थी।
कंपनी में नदिया को अपना वक्त बिताना अच्छा लगता था। जब नदिया 19 वर्ष की हुई, तब उन्होंने ब्रांड मैनेजर के रूप में कंपनी जॉइन कर ली। उसके बाद उनके लिए कई फैसलों ने कंपनी को ऊँचाइयों पर पहुँचा दिया।
नादिया ने जब कंपनी ज्वाइन की थी। तब कंपनी केवल फ्रूटी ही बनाती थी और उस वक्त उनकी कंपनी का टर्नओवर लगभग 300 करोड़ रु था। इसके बाद नदिया ने कई सारे निर्णय लिए। इसके बाद फ्रूटी न केवल बच्चों, बल्कि बड़ों और बूढ़ों में भी फ्रूटी फेमस होने लगी।
नादिया ने इसके अलावा केवल एक ड्रिंक पर फोकस करने के बजाए और भी ड्रिंक को लॉन्च करने का निर्णय किया, इसके बाद पारले एग्रो ने बेली पैकेज ड्रिंकिंग वाटर और सेब से बनी एपी फिज्ज लांच की।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फ्रूटी में कुछ चेंजेस हुई तो कंपनी की सेल्स में शानदार तेजी हुई, इसके साथ ही नादिया ने बेली पैकेज ड्रिंकिंग वाटर और एपी फिज्ज को भी लोगों के बीच फेमस कर दिया। जो कंपनी कभी वार्षिक 300 करोड़ रु का कारोबार करती थी उसी कंपनी ने 2022-23 में लगभग 8,000 करोड़ रु का बिजनेस किया। अपने फैसलों के आधार पर नादिया ने कंपनी की सेल को कई गुना बढ़ा दिया है।
यह भी पढ़ें: Business Idea: इस फसल की खेती से होगी 3 गुना कमाई, जानिए नाम
More Articles
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Nitin Gadkari: अब 100% पेट्रोल होगा महंगा? नितिन गडकरी का बड़ा बयान! पेट्रोल चाहिए तो चुकानी होगी ज्यादा कीमत