नयी दिल्ली। चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य होने जा रहा है। इससे पहले ही माइफास्टैग ऐप पर एक नया अपडेट शामिल किया गया है। इस अपडेट से उपयोगकर्ताओं को काफी फायदा मिलेगा। नये अपडेट के अनुसार माइफास्टैग ऐप के उपयोगकर्ता बैलेंस की जानकारी मिल सकेगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के मुताबिक उपयोगकर्ताओं को बैलेंस स्टेटस की जानकारी प्रदान करने के लिए एक नई फैसिलिटी को फास्टैग ऐप में अपडेट किया गया है।
फास्टैग 1 जनवरी 2021 से टोल प्लाजा पर अनिवार्य हो गया है और इसके आसानी और बढ़िया ढंग से शुरू करने के लिए एनएएआई ने अपनी मोबाइल ऐप माईफस्टैग ऐप' में एक नया अपडेट किया है। इसके जरिए केवल वाहन नंबर दर्ज करके आप अपना फास्टैग बैलेंस जान सकेंगे। नये फीचर को 'चेक बैलेंस स्टेटस' नाम से जोड़ा गया है। इस नई सुविधा से हाईवे पर सफर करने वालों और टोल ऑपरेटर दोनों को रियल टाइम आधार पर टैग बैलेंस स्टेटस चेक करने में मदद मिलेगी और और टैग बैलेंस पर विवाद की समस्या समाप्त होगी।
माईफास्टैग ऐप में किए गए नये अपडेट से आपको एक बड़ी सुविधा मिलेगी। अगर आपका बैलेंस लो हो तो समय खराब होगा। इसलिए पहले से बैलेंस पता होने पर आप फास्टैग अकाउंट को रिचार्ज कर सकते हैं। अगर आपकी गाड़ी पर ही फास्टैग नहीं हुआ तो टोल प्लाजा से 1 किलोमीटर पहले ही रोक लिया जाएगा। फिर फास्टैग के लिए आपको दोगुनी कीमत चुकानी होगी। आपको टोल प्रबंधन के स्टॉल पर जाकर फास्टैग के लिए दोगुनी कीमत पर अदा करनी होगी।
माई फास्टैग बैलेंस ऐप रंगीन कोड की फॉर्म में फास्टैग वॉलेट बैलेंस स्टेटस दिखाएगा। इसमें पर्याप्त बैलेंस वाले एक्टिव टैग के लिए ग्रीन, कम बैलेंस वाले टैग के लिए ऑरेंज / एम्बर और ब्लैक लिस्टेड टैग के लिए रेड शामिल हैं। ऑरेंज स्टेटस के मामले में वाहन उपयोगकर्ता मोबाइल ऐप का उपयोग करके तुरंत रिचार्ज कर सकते हैं या टोल प्लाजा प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) पर तत्काल रिचार्ज सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
26 बैंकों की साझेदारी में पूरे देश में टोल प्लाजा पर 40,000 से अधिक पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) लगाए गए हैं। नई सुविधा यह सुनिश्चित करने के लिए पेश की गई है कि उपयोगकर्ताओं को शुल्क का भुगतान करने में टॉल प्लाजा पर समय बर्बाद न करना पड़े। फास्टैग के माध्यम से ये काम तेजी से होगा और प्रतीक्षा समय कम किया होगा। इससे ईंधन की भी बचत होगी। साथ ही यात्रियों को टेंशन फ्री और सुखद यात्रा करने में आसानी होगी।
यूपी सरकार ने ऐलान किया है कि यदि आपकी गाड़ी पर फास्टैग न हो तो आपको थर्ड पार्टी बीमा नहीं मिलेगा। यानी यूपी में बिना फास्टैग की गाड़ी का थर्ड पार्टी बीमा नहीं हो सकेगा। फास्टैग भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा पेश किया गया था। इसे कार की विंडशील्ड पर चिपकाया जाता है। ये एक स्टिकर जैसा होता है। इससे टोल प्लाज़ा पर टोल ऑटोमैटिक इलेक्ट्रॉनिक रूप से कलेक्ट होता है।
More Articles
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति