नयी दिल्ली। 2020 की शुरुआत के बाद से ही ये साल इक्विटी म्यूचुअल फंड के लिए अच्छा समय नहीं रहा है। कोरोनावायरस महामारी के संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई। हालांकि पिछले कुछ हफ्तों में सूचकांकों में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे सूचकांकों ने अपनी कुछ हद तक खोई जमीन हासिल की है। इससे एक उम्मीज बन रही है कि आने वाले समय में इक्विटी म्यूचुअल फंड अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। यहां हम 3 मिडकैप इक्विटी म्यूचुअल फंड के बारे में बताएंगे। ये फंड्स मिडकैप शेयरों में ही निवेश करते हैं। लंबी अवधि में आपको यहां अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आइये जानते हैं इन योजनाओं के बारे में।
इस फंड को वैल्यू रिसर्च से 5 स्टार और क्रिसिल से 4 स्टार रेटिंग मिली है। इस फंड ने 5 सालों में 8 फीसदी सालाना रिटर्न दिया है, जबकि 7 साल का रिटर्न सालाना आधार पर ही 17.90 फीसदी है। इसलिए एक्सपर्ट म्यूचुअल फंड में लंबी अवधि के लिए निवेश करने की सलाह देते हैं। लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना अधिक होती है। फंड के पास मजबूत शेयरों का पोर्टफोलियो है, जिनमें डिविस लैब्स, आईपीसीए लैब्स, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, कोरोमंडल इंटरनेशनल आदि शामिल हैं। एसआईपी रूट के जरिए निवेश करने के लिए आपको न्यूनतम 500 रुपये का निवेश करना होगा। शुरुआती निवेश भी 500 रुपये ही है। मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न पाने चाहने वालों के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है।
यह भी एक मिडकैप फंड है। मिडकैप कंपनियों में इस फंड की कुल लगभग 78 प्रतिशत पूंजी लगाई गई है। इनवेसको इंडिया मिड कैप फंड को क्रिसिल से 5 स्टार और वैल्यू रिसर्च से 4 स्टार रेटिंग मिली है। पिछले 5 वर्षों में फंड ने 6.11 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसका ये रिटर्न कम है, जिसका असल कारण पिछले कुछ महीनों में शेयर बाजारों में आई गिरावट है। 7 साल के थोड़े लंबे समय में देखें तो फंड का रिटर्न वार्षिक आधार पर 16.52 प्रतिशत रहा है। फंड का पोर्टफोलियो भी मजबूत है और इसमें कोरोमंडल इंटरनेशनल, इंद्रप्रस्थ गैस, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, व्हर्लपूल, अजंता फार्मा आदि शेयर शामिल हैं। निवेशक इस फंड में एसआईपी रूट के माध्यम से भी निवेश कर सकते हैं। एसआईपी के जरिए आपको न्यूनतम 1000 रुपये की राशि निवेश करनी होगी।
इस फंड को क्रिसिल और वैल्यू रिसर्च दोनों से अच्छी रेटिंग मिली हुई है। दोनों ने इसे 5 स्टार रेटिंग ही दी है। फंड ने 5 साल में 7.63 फीसदी और 7 साल में 17 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है। कंपनी के टॉप शेयरों में एवेन्यू सुपरमार्केट, आईपीसीए लैब्स, बाटा इंडिया, पीआई इंडस्ट्रीज और इंद्रप्रस्थ गैस जैसे नाम शामिल हैं। फंड ने इक्विटी में लगभग 82 फीसदी पूंजी निवेश की हुई है। बाकी फंड डेब्ट सिक्योरिटीज में लगाया गया है। एसआईपी के जरिए आप कम से कम 500 रुपये का न्यूनतम निवेश कर सकते हैं। मध्यम से लंबी में अच्छा रिटर्न चाहने वालों के लिए यह एक अच्छा फंड है। हालांकि इस बात से आगाह रहें कि लार्ज कैप फंडों की तुलना में मिडकैप इक्विटी फंड अधिक जोखिम भरे होते हैं। क्योंकि मिडकैप शेयर लार्जकैप शेयरों की तुलना में तेजी से गिर सकते हैं और ये अधिक अस्थिर भी होते हैं।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?