Mutual Funds; SIP: आज के समय में हर कोई अपने बेहतर भविष्य के लिए अपनी-अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार अलग-अलग स्कीम में निवेश करता है। यदि चाहें तो आप भी निवेश करके अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं। लोगों के बीच निवेश के लिए कई सारे विकल्प हैं लेकिन आजकल लोग म्यूचुअल फंड SIP में निवेश करना काफी पसंद कर रहे हैं, क्योंकि इसमें अन्य स्कीमों के मुकाबले रिटर्न मिलने की संभावना अधिक होती है।

Advertisement

म्यूचुअल फंड SIP की खास बात यह है कि आप इसमें केवल 250 रुपये महीने से अपना निवेश शुरू कर सकते हैं। अगर आप इसमें लंबे समय तक नियमित निवेश करते हैं, तो आपको औसतन 12-15 प्रतिशत की दर से रिटर्न मिलता है।

Advertisement

म्यूचुअल फंड SIP में लंबे समय तक निवेश करके आप करोड़ों रुपये तक का फंड बना सकते हैं। अगर आप म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए हर महीने 1000 रुपये लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करते हैं तो आपके पास एक मोटा कॉर्पस हो सकता है। आज हम आपको यहां यह बता रहें हैं कि म्यूचुअल फंड SIP में हर महीने 1000 रुपये निवेश करने पर आपको 10, 20 और 30 साल में कितना रिटर्न मिलने की संभावना है...

Advertisement

हर महीने 1000 की SIP पर 10 साल में कितना रिटर्न मिलेगा?

अगर आप हर महीने केवल 1000 रुपये म्यूचुअल फंड SIP में नियमित रूप से पूरे 10 साल तक निवेश करते हैं, तो आपको 12 प्रतिशत के रिटर्न के हिसाब से कुल 1,04,036 रुपये का रिटर्न मिलेगा। ऐसे में कुल 1,20,000 रुपये की निवेश राशि के साथ आपके पास कुल 2,24,036 रुपये का फंड होगा।

Advertisement

हर महीने 1000 की SIP पर 20 साल में कितना रिटर्न मिलेगा?

अगर आप हर महीने केवल 1000 रुपये म्यूचुअल फंड SIP में नियमित रूप से पूरे 20 साल तक निवेश करते हैं, तो अस अवधि में आपके द्वारा निवेशित राशि 2,40,000 रुपये होगी। यदि 12 प्रतिशत के हिसाब से रिटर्न मिलता है तो इसमें आपको कुल 6,79,857 रुपये का रिटर्न मिलेगा। यानी 20 साल में आपके द्वारा निवेशित राशि के साथ कुल 9,19,857 रुपये का फंड होगा।

Advertisement

हर महीने 1000 रुपये की SIP पर 30 साल में कितना रिटर्न मिलेगा?

अगर आप हर महीने केवल 1000 रुपये म्यूचुअल फंड SIP में नियमित रूप से पूरे 30 साल तक निवेश करते हैं, तो आपके द्वारा कुल निवेशित राषि 3,60,000 रुपये होगी और 12 प्रतिशत के हिसाब से कुल 27,20,973 रुपये का रिटर्न मिलेगा। ऐसे में आपके पास कुल 30,80,973 रुपये का फंड होगा।

Advertisement

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]