Mutual Funds Return: शेयर बाजार में अमेरिकी टैरिफ के चलते धमाकेदार एक्शन है. टैरिफ को लेकर आ रहे अपडेट्स बाजार की दिशा तय कर रहे. यही वजह है कि मार्च लौटी तेजी के बाद अप्रैल में अब करेक्शन दर्ज किया जा रहा. गिरावट का म्यूचुअल फंड में इनवेस्टमेंट पर पड़ रहा. AMFI की ओर से जारी मार्च 2025 का आंकड़ा भी यही बता रहा कि निवेशकों का इनवेस्टमेंट पैटर्न बदला है. मार्च महीने में इक्विटी म्यूचुअल फंड इनफ्लो मंथली बेस पर 11 महीने के निचले स्तरों पर फिसल गया, जोकि 25082 करोड़ रुपए ही रहा. वहीं, 2025 में अब तक इक्विटी म्यूचुअल फंड्स की बात करें ज्यादातर का रिटर्न भी निगेटिव है. इसकी बड़ी वजह घरेलू इक्विटी मार्केट में लगातार करेक्शन है.

Advertisement

इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में नेट इनफ्लो घटा

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स ऑफ इंडिया (AMFI) ने मार्च 2025 के आंकड़े जारी किए हैं. इसके मुताबिक इक्विटी म्यूचुअल फंड में नेट इनफ्लो में 14% तक की गिरावट आई है. जबकि शेयर बाजार लगातार 5 महीने के बाद मार्च में रिकवर हुआ था, जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी करीब 6-6% चढ़े थे. हालांकि, ओपन-एंडेड इक्विटी फंड्स में नेट इनफ्लो लगातार 49वें महीने पॉजिटिव जोन में रहा. इससे पहले फरवरी महीने में भी नेट इक्विटी म्यूचुल फंड इनफ्लो 26% गिरकर 29303 करोड़ रुपए पर आ गया था, जिसकी वजह मार्केट में जारी भारी बिकवाली रही.

Advertisement

मार्च में 51 लाख अकाउंट हुए बंद

AMFI ने बताया कि मार्च में 51 लाख SIP अकाउंट बंद किए गए. इस दौरा SIP इनफ्लो 4 महीने के निचले स्तरों पर फिसल गया. यह 25999 करोड़ रुपए से घटकर 25926 करोड़ रुपए पर फिसल गया है. जारी आंकड़ों के मुताबिक थिमेटिक या सेक्टोरल फंड्ंस में निवेश का आंकड़ा मंथली बेस पर 97% घटा है, जोकि मार्च 170.09 करोड़ रुपए रहा, जबकि फरवरी में हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप में जमकर निवेश हो रहा है. स्मॉलकैप फंड्स में 4092 करोड़ रुपए का इनफ्लो रहा. जबकि लार्जकैप फंड्स इनफ्लो 2479 करोड़ रुपए रहा. मार्च में असेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) की बात करें तो यह 65.74 लाख करोड़ रुपए रहा.

Advertisement

म्यूचुअल फंड में घट रहा निवेश?

महीने निवेश (₹ करोड़)

अक्टूबर, 2024 25323
नवंबर 2024 25320
दिसंबर, 2024 26459
जनवरी, 2025 39706
फरवरी, 2025 29241
मार्च, 2025 25017

इक्विटी फंड्स ने 2025 में किया निराश?

शेयर बाजार में जारी गिरावट का असर इक्विटी म्यूचुअल फंड्स पर भी देखने को मिला है. यही वजह है कि 2025 में अब तक करीब 97% इक्विटी फंड्स ने निगेटिव रिटर्न दिया है. ईटी के मुताबिक 541 इक्विटी फंड्स में से 523 ने निगेटिव रिटर्न दिया है. इस साल अब तक केवल 18 फंड्स पॉजिटिव रिटर्न दिए हैं. फंड्स् की बात करें तो निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी फंड का रिटर्न 31.52% निगेटिव रहा. सैमको फ्लैक्सी कैप फंड ने 26.15%, श्रीराम मल्टी सेक्टर रोटेशन फंड ने 24.33%, इनवेस्को इंडिया टेक्नोलॉजी फंड ने 24.22% और मोतीलाल ओसवाल नैस्डैक 100 FOF ने 23.54% का निगेटिव रिटर्न दिया है.