Comparison of mutual fund dividend and FD: देश में ढेर सारी म्यूचुअल फंड स्कीमें बहुत ही अच्छा रिटर्न दे रही हैं। वहीं सेबी के नियमों के अनुसार म्यूचुअल फंड कंपनियां अपनी हर स्कीम में डिविडेंड का विकल्प भी देती हैं। ऐसी स्कीमों में म्यूचुअल फंड कंपनियां अगर समझती हैं तो डिविडेंड जारी करती हैं।
अगर टॉप डिविडेंड देने वाली स्कीमों पर नजर डाली जाए तो यह डिविडेंड बैंक की एफडी से ज्यादा हो रहा है। हालांकि म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न शेयर बाजार की चाल पर निर्भर करता है, ऐसे में यह ऐसा ही बना रहेगा, यह कहना कठिन है। लेकिन अगर शेयर बाजार का प्रदर्शन अच्छा रहा तो म्यूचुअल फंड स्कीमें अच्छा डिविडेंड देना जारी रख सकती हैं।
यहां पर ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीमों की जानकारी दी जा रही है, जिन्होंने पिछले 3 साल में औसतन 8 फीसदी के आसपास डिविडेंड से कमाई कराई है। यह टॉप 3 डिविडेंड देने वाली स्कीमें पिछले तीन साल से बनी हुई हैं।
एक तरफ जहां ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीमें लाभांश के रूप में कमाई कराती हैं, वहीं एनएवी बढ़ने से निवेशक के निवेश की वैल्यू भी बढ़ती है। ऐसे में म्यूचुअल फंड स्कीम की एनएवी जितना बढ़ती, उतना निवेशक के निवेश की वैल्यू बढ़ेगी। यह ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीमों का दूसरा फायदा है।
देश में अब म्यूचुअल फंड में तेजी से निवेश बढ़ रहा है। भारतीय म्यूचुअल फंड उद्योग की प्रबंधन के तहत कुल संपत्ति (एयूएम) दिसंबर 2023 में 50 लाख करोड़ रुपये को पार कर गई है। जानकारों ने म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री के 60 साल पूरा होने पर यह अनुमान जताया है। एयूएम पर आधिकारिक जानकारी जनवरी 2024 में एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया की तरफ से जारी की जाएगी। नवंबर 2023 में एमएफ उद्योग की एयूएम 49.04 लाख करोड़ रुपये थी। आइये जानते हैं सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाली टॉप 3 म्यूचुअल फंड स्कीमें
पहली म्यूचुअल फंड स्कीम है Motilal Oswal Flexi Cap Fund
पिछले तीन साल से औसतन 8.38 प्रतिशत की लाभांश कमाई करा रहा है। इस म्यूचुअल फंड की कैटेगरी Flexi Cap है। यह म्यूचुअल फंड स्कीम 28 अप्रैल 2014 को लांच हुई थी। इस म्यूचुअल फंड स्कीम का बैंचमार्क NIFTY 500 है। वहीं टोटल रिटर्न इंडेक्स (टीआरआई) 1.77 प्रतिशत है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम की आसेट साइज 30 नवंबर 2023 को 8,593.35 करोड़ रुपये थी।
जानिए Motilal Oswal Flexi Cap Fund की 5 साल की डिविडेंड हिस्ट्री
- 21 मार्च 2023 को 1.5300 रुपये प्रति यूनिट का लाभांश दिया। उस दिन इस फंड की एनएवी 21.796 रुपये थी। इस प्रकार से डिविडेंड यील्ड 7.02 प्रतिशत रही।
- 28 मार्च 2022 को 1.6300 रुपये प्रति यूनिट का लाभांश दिया। उस दिन इस फंड की एनएवी 23.7004 रुपये थी। इस प्रकार से डिविडेंड यील्ड 6.88 प्रतिशत रही।
- 25 मार्च 2021 को 4.0200 रुपये प्रति यूनिट का लाभांश दिया। उस दिन इस फंड की एनएवी 27.1756 रुपये थी। इस प्रकार से डिविडेंड यील्ड 14.79 प्रतिशत रही।
- 29 मार्च 2019 को 0.8854 रुपये प्रति यूनिट का लाभांश दिया। उस दिन इस फंड की एनएवी 22.8865 रुपये थी। इस प्रकार से डिविडेंड यील्ड 3.87 प्रतिशत रही।
- 28 मार्च 2019 को 0.8854 रुपये प्रति यूनिट का लाभांश दिया। उस दिन इस फंड की एनएवी 23.6986 रुपये थी। इस प्रकार से डिविडेंड यील्ड 3.74 प्रतिशत रही।
यह भी पढ़ें: Top 5 Shares: 1 माह में पैसा किया डबल, जानिए मल्टीबैगर शेयर
दूसरी म्यूचुअल फंड स्कीम है DSP Flexi Cap Fund
पिछले तीन साल से औसतन 8.12 प्रतिशत की लाभांश कमाई करा रहा है। इस म्यूचुअल फंड की कैटेगरी Flexi Cap है। यह म्यूचुअल फंड स्कीम 29 अप्रैल 1997 को लांच हुई थी। इस म्यूचुअल फंड स्कीम का बैंचमार्क NIFTY 500 है। वहीं टोटल रिटर्न इंडेक्स (टीआरआई) 1.77 प्रतिशत है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम की आसेट साइज 30 नवंबर 2023 को 9,462.50 करोड़ रुपये थी।
जानिए DSP Flexi Cap Fund की 5 साल की डिविडेंड हिस्ट्री
- 9 मार्च 2023 को 4.0000 रुपये प्रति यूनिट का लाभांश दिया। उस दिन इस फंड की एनएवी 50.455 रुपये थी। इस प्रकार से डिविडेंड यील्ड 7.93 प्रतिशत रही।
- 10 मार्च 2022 को 5.3000 रुपये प्रति यूनिट का लाभांश दिया। उस दिन इस फंड की एनएवी 53.186 रुपये थी। इस प्रकार से डिविडेंड यील्ड 9.97 प्रतिशत रही।
- 12 मार्च 2021 को 5.5000 रुपये प्रति यूनिट का लाभांश दिया। उस दिन इस फंड की एनएवी 54.797 रुपये थी। इस प्रकार से डिविडेंड यील्ड 10.04 प्रतिशत रही।
- 12 मार्च 2020 को 4.8600 रुपये प्रति यूनिट का लाभांश दिया। उस दिन इस फंड की एनएवी 42.834 रुपये थी। इस प्रकार से डिविडेंड यील्ड 11.35 प्रतिशत रही।
- 11 मार्च 2019 को 5.0000 रुपये प्रति यूनिट का लाभांश दिया। उस दिन इस फंड की एनएवी 49.191 रुपये थी। इस प्रकार से डिविडेंड यील्ड 10.16 प्रतिशत रही।
तीसरी म्यूचुअल फंड स्कीम है Axis Flexi Cap Fund
पिछले तीन साल से औसतन 7.85 प्रतिशत की लाभांश कमाई करा रहा है। इस म्यूचुअल फंड की कैटेगरी Flexi Cap है। यह म्यूचुअल फंड स्कीम 13 अप्रैल 2017 को लांच हुई थी। इस म्यूचुअल फंड स्कीम का बैंचमार्क NIFTY 500 है। वहीं टोटल रिटर्न इंडेक्स (टीआरआई) 1.75 प्रतिशत है। इस म्यूचुअल फंड स्कीम की आसेट साइज 30 नवंबर 2023 को 11,119.64 करोड़ रुपये थी।
जानिए Axis Flexi Cap Fund की 4 साल की डिविडेंड हिस्ट्री
- 6 मार्च 2023 को 1.0000 रुपये प्रति यूनिट का लाभांश दिया। उस दिन इस फंड की एनएवी 12.7 रुपये थी। इस प्रकार से डिविडेंड यील्ड 7.71 प्रतिशत रही।
- 25 मार्च 2022 को 1.2500 रुपये प्रति यूनिट का लाभांश दिया। उस दिन इस फंड की एनएवी 15.02 रुपये थी। इस प्रकार से डिविडेंड यील्ड 8.32 प्रतिशत रही।
- 25 मार्च 2021 को 1.2000 रुपये प्रति यूनिट का लाभांश दिया। उस दिन इस फंड की एनएवी 13.69 रुपये थी। इस प्रकार से डिविडेंड यील्ड 8.77 प्रतिशत रही।
- 11 मार्च 2020 को 0.9739 रुपये प्रति यूनिट का लाभांश दिया। उस दिन इस फंड की एनएवी 12.12 रुपये थी। इस प्रकार से डिविडेंड यील्ड 8.04 प्रतिशत रही।
नोट: म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न शेयर बाजार की चाल पर निर्भर करता है। ऐसे में निवेश से पहले किसी अच्छे वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More Articles
- EPFO: 15 जुलाई तक मिलेगा 8.25% ब्याज? ईपीएफओ के 10 बड़े अपडेट जो हर कर्मचारी को जानने चाहिए
- Petrol Diesel Rate: शनिवार को पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम स्थिर, जानें आपके शहर में कितना है रेट
- IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च! अब पांच सेकंड में बुक होगा टिकट...रेलवे ने किए 8 ऐसे अपडेट, जानकर रह जाएंगे हैरान
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट