JioBlackrock: म्यूचुअल फंड मार्केट में अब एक और बड़ी कंपनी की एंट्री होने जा रहा है. रिलायंस इंडस्ट्रीज ग्रुप की कंपनी जियो फाइनेंस और दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक एक साथ मिलकर कारोबार में उतरने जा रहे. इस दिशा में ताजा अपडेट आया है कि मार्केट रेगुलेटर सेबी की ओर से जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को हरी झंडी दिखा दी गई है. यानी एसेट मैनेजमेंट कंपनी को भारत में म्यूचुअल फंड बिजनेस के लिए सेबी की मंजूरी मिल गई है.
म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में जियोब्लैकरॉक की एंट्री
जियोब्लैकरॉक कंपनी जियो फाइनेंस सर्विसेस लिमिटेड और ब्लैकरॉक कंपनी का ज्वॉइंट वेंचर है. उम्मीद की जा रही है कि अब जल्द ही कंपनी भारतीय म्यूचुअल फंड बाजार में कदम रख देगी. जियोब्लैकरॉक ने सिड स्वामीनाथन को कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर यानी MD और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अपॉइंट किया है.
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि ब्लैकरॉक के पास ग्लोबल इनवेस्टमेंट विशेषज्ञता है तो जियो के पास डिजिटल-फर्स्ट इनोवेशन है. ब्लैकरॉक के साथ हमारी यह साझेदारी एक सशक्त पार्टनरशिप है. साथ मिलकर हम हर भारतीय के लिए इनवेस्टमेंट को सिंपल, सुलभ और समावेशी बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मुझे विश्वास है कि जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट भारत में फाइनेंशियल सशक्तीकरण के फ्यूचर को आकार देने में एक अहम भूमिका निभाएगा.
निवेशकों का देश बनाने पर फोकस
ब्लैकरॉक में इंटरनेशनल हेड रेचल लॉर्ड ने भी इसे लेकर खुशी जाहित किया है. उन्होंने कहा आज भारत में एसेट मैनेजमेंट एक खास मुकाम पर खड़ा है. जियोब्लैकरॉक सीधे इनवेस्टर्स को कम कॉस्ट पर इंस्टीट्यूशनल क्वालिटी वाले प्रोडक्ट्स ऑफर करने, भारत में ज्यादा लोगों को कैपिटल मार्केट तक पहुंच बनाने में मदद करेगा. अपने साझेदार JFSL के साथ, हम भारत को एक बचतकर्ताओं के देश की छवि से निकाल कर 'निवेशकों का देश' बनाने में योगदान देने को तैयार हैं.
जियोब्लैकरॉक की जिम्मेदारी सिड स्वामीनाथन को मिली है, जोकि इससे पहले ब्लैकरॉक में इंटरनेशनल इंडेक्स इक्विटी के पूर्व प्रमुख रहे हैं. सिड स्वामीनाथन अब तक 1.25 ट्रिलियन डॉलर के एसेट मैनेज कर चुके हैं. उन्होंने अपनी नियुक्ति पर खुशी जाहित की है. उन्होंने कहा कि मुझे जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट को लीडर करने और निवेशकों की निवेश क्षमता को बढ़ाकर भारत में एसेट मैनेजमेंट को नई दिशा देने का सम्मान मिला है. जियोब्लैकरॉक एसेट मैनेजमेंट का मकसग पूरे भारत में निवेशकों को संस्थागत गुणवत्ता वाले निवेश उत्पादों प्रदान करना है.
More Articles
- आज आखिरी मौका! Baroda BNP Paribas Services Fund NFO में निवेश का है अंतिम दिन
- एडलवाइस का नया ETF लॉन्च: लार्ज और मिड-कैप में डिविडेंड का मिलेगा डबल फायदा
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें