नयी दिल्ली। म्यूचुअल फंड में निवेश करना जितना आसान लगता है उतना है नहीं। असल में बेस्ट स्कीम चुनना एक मुश्किल काम है। यदि सिर्फ रिटर्न देखेंगे तो हो सकता है कि आप किसी ऐसी स्कीम में निवेश कर दें जिसमें जोखिम अधिक हो। इसलिए बेहतर रेटिंग वाली स्कीम भी जरूर देखें। इसके अलावा आपका टार्गेट क्या है उस हिसाब से भी आपको स्कीम चुननी होगी। बुनियादी तौर पर म्यूचुअल फंड में दो तरह की स्कीमें होती हैं। पहला डेब्ट और दूसरा इक्विटी। डेब्ट सुरक्षित ऑप्शन है। मगर बेहतर रिटर्न इक्विटी में है। हम आपको इक्विटी की कुछ ऐसी स्कीमों की जानकारी देंगे, जिन्होंने केवल 6 महीनों में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। ये स्कीमें सेफ भी हैं और इनमें निवेश करके आगे मुनाफा कमाने की संभावना भी है।
एक्सिस फोकस्ड 25 फंड ने पिछले 6 महीनों में 32.01 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है। इतना रिटर्न एफडी जैसे विकल्प के मुकाबले कई गुना है। इस फंड के तीन महीनों का रिटर्न 10.88 फीसदी है, जबकि एक साल का रिटर्न 26.60 फीसदी है। इस फंड को वैल्यू रिसर्च ने 5 स्टार रेटिंग दी है। यानी सुरक्षा के लिहाज से ये फंड काफी बेहतर है।
आईआईएफएल फोकस्ड इक्विटी फंड भी एक 5 स्टार रेटिंग वाला फंड है। इस फंड का पिछले 6 महीनों का रिटर्न रहा है 35.26 फीसदी। 6 महीनों में रिटर्न देने के मामले में यह फंड एक्सिस फोकस्ड 25 फंड से भी आगे रहा है। इस फंड का तीन महीनों का रिटर्न रहा है 13.47 फीसदी, जबकि एक साल में आईआईएफएल फोकस्ड इक्विटी फंड ने निवेशकों को 32.88 फीसदी का धांसू रिटर्न दिया है।
प्रिंसिपल फोकस्ड मल्टीकैप फंड का पिछले 6 महीनों का रिटर्न रहा है 34.68 फीसदी। सुरक्षा के लिहाज से ये फंड भी काफी बेहतर है। इसे वैल्यू रिसर्च ने 4 स्टार रेटिंग दी है। बाकी अवधियों में देखें तो फंड ने 3 महीनों में 16.24 फीसदी और एक साल में 33.38 फीसदी का भारी मुनाफा कराया है। इस फंड को नवंबर 2005 में लॉन्च किया गया था।
एसबीआई फोकस्ड इक्विटी फंड ने पिछले 6 महीनों में निवेशकों को 27.58 फीसदी रिटर्न दिया है। इस फंड को 4 स्टार रेटिंग मिली हुई है। तीन महीनों में एसबीआई फोकस्ड इक्विटी फंड ने 12.08 फीसदी और 1 साल में 23.61 फीसदी रिटर्न दिया है। इस फंड की शुरुआत अक्टूबर 2004 में हुई थी। इस फंड की एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) 12520 करोड़ रु है।
मोतीलाल ओसवाल फोकस्ड 25 फंड की शुरुआत मई 2013 में हुई थी। लॉन्च होने के बाद से फंड से निवेशकों को 14.35 फीसदी का रिटर्न मिला है। पिछले 6 महीनों में इस फंड ने 31.58 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि एक साल का रिटर्न 28.59 फीसदी और तीन महीनों का रिटर्न 11.27 फीसदी रहा। तीन महीनों में ही इस फंड से इतना रिटर्न मिल गया कि जितना एफडी से लगभग 2 साल में मिलेगा। इस फंड को 4 स्टार रेटिंग दी गयी है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति