Mutual Funds; SIP: आज के समय में निवेश के हजारों ऑप्शन हैं... इनमें से म्यूचुअल फंड्स में लगातार निवेशकों की संख्या बढ़ती जा रही है... इसका कारण इसमें बाकी अन्य निवेश स्कीमों के मुकाबले रिटर्न मिलने की संभावना अधिक होती है... हालांकि इसमें नुकसान की भी गुंजाइश ज्यादा होती है... इसलिए किसी भी स्कीम में निवेश से पहले जरूरी जानकारी के साथ किसी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लेनी चाहिए...

Advertisement

यदि आप अपने रिटायरमेंट को हैप्पी बनाना चाहते हैं और यह चाहते हैं कि 50 की उम्र तक आपके पास 5 करोड़ रुपये का फंड हो तो उसमें एसआईपी बहुत मददगार साबित हो सकता है... किसी भी म्यूचुअल फंड् में लॉन्ग टर्म के लिए निवेश की प्लानिंग करने पर आपके पास 5 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो सकता है...तो चलिए यह समझने की कोशिश करते हैं कि यह कैसे होगा...

Advertisement

कितने साल तक और कितना करना पड़ेगा निवेश?

अब सवाल है कि 5 करोड़ रुपये के फंड के लिए कितने साल तक और कितना निवेश करना पड़ेगा? दरअसल, आप एसआईपी कर रहे हैं यानी हर महीने एक तय रकम म्यूचुअल फंड में लगा रहे हैं...

तो मान लेते हैं कि आपकी उम्र अभी 23 साल है... और आप हर महीने 25,000 रुपये की एसआईपी की शुरुआत करते हैं... यदि आप इस सिलसिले को 27 साल तक जारी रखते हैं तो 50 की उम्र तक पहुंचने पर आपके द्वारा कुल निवेशित राशि 81 लाख रुपये हो जाएगी....

Advertisement

वहीं, इन 27 साल में यदि आपका निवेश हर साल 12 फीसदी CAGR के साथ बढ़ता है तो कंपाउंडिंग के इस जादू से आपका निवेश बढ़कर 5.4 करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच जाएगा। यानी निवेशित राशि 81 लाख को निकाल दें तो आपको 4.6 करोड़ रुपये का प्रॉफिट होगा।

म्यूचुअल फंड के रिटर्न के हिस्ट्री को देखें तो इसमें औसतन 12-15 फीसदी का सालाना रिटर्न मिलता है, जो किसी भी अन्य निवेश स्कीम के मुकाबले अधिक है। हालांकि, म्यूचुअल फंड में मिलने वाला रिटर्न शेयर मार्कट के चाल पर निर्भर करता है, इसलिए इसमें सावधानी से निवेश करना बहुत जरूरी है।

Advertisement

[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]