नयी दिल्ली। म्यूचुअल फंड में निवेश करना असल में काफी सही है। यहां रिस्क कम है और तगड़े रिटर्न की उम्मीद ज्यादा है। ये एक ऐसा ऑप्शन है, जो आपको एफडी या पोस्ट ऑफिस की स्कीमों से भी जल्दी करोड़पति बना सकता है। इसमें कुछ साल लग सकते हैं, मगर एक ही स्कीम आपको करोड़पति जरूर बना देगी अगर वो लगातार बढ़िया प्रदर्शन करे। जहां तक भारी रिटर्न देने वाली स्कीमों की बात है, तो ऐसे कई ऑप्शन हैं, जहां से निवेशकों को अच्छा मुनाफा मिला है। हम आपको यहां ऐसी 5 स्कीमों की बारे बताएंगे, जिन्होंने सिर्फ एक साल में निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया है। यानी यदि किसी निवेशक ने ऐसी स्कीम में 4 लाख रु का निवेश किया हो तो उसे एक ही साल में 4 लाख रु से अधिक का मुनाफा हुआ होगा। जबकि 6 लाख रु लगाने वाला 6 लाख रु से अधिक के फायदे में होगा, क्योंकि उसकी रकम 100 फीसदी से अधिक रिटर्न के चलते 12 लाख रु से अधिक हो गयी होगी।
मिरे एसेट टैक्स सेवर फंड ने पिछले एक साल में 69.89 फीसदी का रिटर्न दिया है। एफडी से इतना रिटर्न हासिल करने में आपको काई साल का समय लगेगा। पिछले 6 महीनों में देखें तो मिरे एसेट टैक्स सेवर फंड से निवेशकों को 37.23 फीसदी का रिटर्न मिला है। इस फंड का 3 महीनों का रिटर्न 13.59 फीसदी रहा है। पिछले 3 सालों में इस फंड ने सालाना 17.37 फीसदी का रिटर्न दिया है।
क्वांट टैक्स प्लान ने एक साल में निवेशकों का पैसा दोगुने से भी कर दिया। इस फंड ने एक साल में 104.45 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों का पैसा दोगुने से भी अधिक हो गया। 4 लाख रु का निवेश करने वालों की रकम एक ही साल में 6 लाख रु से ज्यादा हो गयी। तीन महीनों में इस फंड ने करीब 18 फीसदी और पिछले 6 महीनों में 38.8 फीसदी का रिटर्न रहा दिया है।
बीओआई एक्सा टैक्स एडवांटेज फंड ने पिछले एक साल में शानदार प्रदर्शन किया है। बीओआई एक्सा टैक्स एडवांटेज फंड ने तीन महीनों में निवेशकों को 14.56 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं इसका 6 महीनों का रिटर्न 33.5 फीसदी और 1 साल का रिटर्न 56.90 फीसदी रहा है।
केनरा रोबेको इक्विटी टैक्स सेवर फंड का 6 महीनों का रिटर्न भी काफी शानदार रहा है। फंड ने 6 महीनों में निवेशकों को 36.44 फीसदी का मुनाफा कराया है। वहीं केनरा रोबेको इक्विटी टैक्स सेवर फंड का पिछले 3 महीनों का रिटर्न 16.13 फीसदी और 1 साल का रिटर्न 60.37 फीसदी रहा है। फंड का 1 साल का रिटर्न काफी तगड़ा है।
जेएम टैक्स गेन फंड ने पिछले तीन महीनों में 13.64 फीसदी रिटर्न दिया है। इस समय एफडी की ब्याज दरें काफी कम हैं। आपको बड़े बैंकों में 6-6.5 फीसदी का ही रिटर्न मिलेगा। इस लिहाज से 13.64 फीसदी का मुनाफा एफडी से करीब 2 गुना है। इसी तरह जेएम टैक्स गेन फंड ने पिछले 6 महीनों में 37.43 फीसदी और 1 साल में 50.07 फीसदी का रिटर्न दिया है। म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए एसआईपी सबसे अच्छा तरीका है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति