नई दिल्ली, मई 11। अक्टूबर 2019 में लॉन्च हुए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल कमोडिटीज फंड (आईपीसीएफ) ने बीते एक साल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले एक साल में वैल्यू रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक इसने 191.76 प्रतिशत रिटर्न दिया है। बीते एक साल में इतना धमाकेदार रिटर्न मिलने के बाद सवाल यह होता है कि क्या अब आपको इस स्कीम में निवेश करना चाहिए? आइए जानते हैं इस सवाल का जवाब। साथ ही जानेंगे इस फंड की बाकी डिटेल।
आईपीसीएफ एक विषयगत यानी थीम वाला फंड है जो कमोडिटी स्टॉक में निवेश करता है। ये फंड पेपर, सीमेंट और सीमेंट उत्पादों, धातुओं (जैसे लौह धातु, अलौह धातु, खनिज और खनन), रसायन, उर्वरक और कीटनाशक सेगमेंट वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश करता है। फंड का एक हिस्सा तेल और गैस सहित अन्य कमोडिटी संबंधित क्षेत्रों में भी निवेश किया जाता है। इस फंड का कुल मिला कर कम से कम 80 फीसदी पैसा कमोडिटी सेक्टर में निवेश किया जाता है।
थीम वाले फंड्स को तब मुनाफा होता है जब वो सेक्टर अच्छा प्रदर्शन करे जिसमें वो निवेश कर रहे हैं। लेकिन उन्हें असली सफलता तब मिलती है जब फंड मैनेजर एक साइकिल में सही शेयरों की पहचान करते हैं। जब आईपीसीएफ को लॉन्च किया गया था तब धातु सेक्टर में गिरावट थी। यही कारण है कि इस फंड ने धातु शेयरों में जम कर निवेश किया। फिर मार्च 2020 में जब कोरोना महामारी घोषित होने के बाद बाजार में तेज गिरावट आई, तब इसके फंड मैनेजरों ने धातु के और शेयर खरीदे। फिर इन शेयरों से फंड को दमदार रिटर्न मिला।
इस फंड के पास जो शेयर हैं उनमें से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (180 प्रतिशत एक साल का रिटर्न), जिंदल स्टील एंड पावर (365 प्रतिशत), वेदांत (187 प्रतिशत) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (275 प्रतिशत) ने दमदार प्रदर्शन किया। इससे फंड का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। नतीजे में निवेशक मालामाल हो गए।
इस फंड ने एक साल में करीब 192 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी ने एक साल पहले इस फंड में 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उस निवेशक की रकम आज की तारीख में 2.92 लाख रु हो गयी होगी। इसका मतलब है कि आईपीसीएफ ने एक साल में 1 लाख रु पर 1.92 लाख रु का मुनाफा कराया है।
1 साल के अलावा इस फंड का 1 महीने, तीन, महीने और 6 महीनों का रिटर्न भी शानदार रहा है। 1 महीने में इस फंड ने 21 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसी तरह फंड का 3 महीनों का रिटर्न रहा है 48.09 फीसदी। 6 महीनों में इस फंड ने 94.30 फीसदी कमााई कराई है। इतना रिटर्न आपको कहीं और मिलना बहुत मुश्किल है। वैसे यह फंड बहुत पुराना नहीं है और एक्सपर्ट ऐसे फंड से बचने की सलाह देते हैं। मगर आप एसआईपी के माध्यम से इस फंड में निवेश शुरू कर सकते हैं। ये आपके लिए काफी फायदे का सौदा हो सकता है।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति