Crorepati Fund Return: शेयर बाजार में जोरदार हलचल है. इसकी वजह से निवेशकों में डर बना हुआ है. यही वजह है कि चुनिंदा निवेशक म्यूचुअल फंड से पैसे भी निकाल रहे हैं. हालांकि, म्यूचुअल फंड्स के रिटर्न ने निराश नहीं किया है. इसका अच्छा उदाहरण एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड है, जिसने पिछले 32 सालों में अपने निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया है. फंड 13.33% का रिटर्न दिया है.

Advertisement

मंथली SIP से बना करोड़ रुपए का फंड

एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड, ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है. यह लार्ज-कैप और मिड-कैप कंपनियों में निवेश करती है. फंड ने लगातार बेहतरीन रिटर्न दिया है. इस अवधि में 10,000 रुपए मंथली की एक सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान (SIP) बढ़कर 7 करोड़ रुपए हो गई होगी.

Advertisement

32 सालों में धमाकेदार रिटर्न

म्यूचुअल फंड में हाल ही में उनके मजबूत प्रदर्शन के कारण निवेशकों की संख्या में उछाल देखा गया है. म्यूचुअल फंड में नियमित एसआईपी निवेश समय के साथ धन सृजन के लिए प्रभावी साबित हो रहा है. एसबीआई लार्ज एंड मिडकैप फंड ऐसी ही एक योजना है जिसने 28 फरवरी 1993 को अपनी शुरुआत के बाद से अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है.

Advertisement

SBI लार्ज एंड मिडकैप फंड रिटर्न

अपने लॉन्च के बाद से SBI लार्ज एंड मिडकैप फंड ने कुल 13.33% का रिटर्न हासिल किया है पिछले 5 सालों में इसने 19.15% की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) दर्ज की, जबकि 3 साल का रिटर्न 15.55% रहा. पिछले साल ही इसने 11.75% रिटर्न दिया. इन अवधियों के दौरान इसके बेंचमार्क "निफ्टी लार्ज मिडकैप TRI" ने क्रमशः 20.75%, 16.77% और 11.03% का रिटर्न दिया.

Advertisement

5 गुना से ज्यादा रिटर्न

अगर किसी निवेशक ने 1993 में इस फंड में ₹1 लाख लगाए होते, तो अब उस निवेश की कीमत ₹54.84 लाख होती. इसके अलावा, ₹10,000 मासिक की SIP शुरू करने से कुल ₹36.2 लाख का निवेश बढ़कर ₹6.75 करोड़ हो जाता, जिसमें 15.71% का CAGR रिटर्न होता.

31 जनवरी 2025 तक SBI लार्ज एंड मिडकैप फंड के लिए एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) की वैल्यू ₹28,681 करोड़ था. सौरभ पंत 2016 से इस फंड का प्रबंधन कर रहे हैं. फंड का बेंचमार्क "निफ्टी लार्ज मिडकैप 250 टीआरआई" है. अलग-अलग अवधियों में इसने शानदार प्रदर्शन किया है, जिसने 15 सालों में 15.6%, 10 सालों में 15.57%, 5 सालों में 18.44% और 3 सालों में 13.65% का रिटर्न दिया है. वहीं, इसके बेंचमार्क ने इस दौरान दौरान क्रमशः 15.65%, 16.04%, 18.32% और 13.59% का रिटर्न दिया.