नई दिल्ली। म्यूचुअल फंड में निवेश को रिस्की माना जाता है। लेकिन अगर इसके रिटर्न को देखा जाए तो यह रिस्क लेने के फायदे भी नजर आते हैं। देश में आमतौर पर बैंक एफडी या पोस्ट ऑफिस की लघु बचत योजनाओं में ज्यादातर पैसा जमा किया जाता है। पिछले कुछ समय से म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़ा है, लेकिन उतना नहीं, जिसे काफी अच्छा माना जाए। लेकिन जिन लोगों ने यहां पर निवेश किया है, उनको रिटर्न बैंक एफडी तुलना में काफी ज्यादा मिला है।
जानिए कितनी जल्द पैसा किया दोगुना
वित्तीय बाजार के जानकार बताते हैं कि अगर म्यूचुअल फंड में निवेश करना है तो लम्बे समय के लिए किया जाए। ऐसे में अगर बैंक, पोस्ट ऑफिस या म्युचुअल फंड में अगर किसी ने 10 साल पहले निवेश किया होगा, तो पैसा डबल होने के आंकड़े रोचक हैं। आइये इस पर डालते हैं एक नजर। साथ ही जानिए टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमें, जिन्होंने दिया है बहुत ही अच्छा रिटर्न।
पहले जानें म्यूचुअल फंड में कितना बढ़ा पैसा
म्यूचुअल फंड में निवेश पर 11 फीसदी रिटर्न के हिसाब से गणना
1 लाख रुपये का 10 साल पहले किया निवेश
इस पर मिला 11 फीसदी का रिटर्न
आज है इस निवेश की वैल्यू करीब 2.84 लाख रुपये
1 लाख रुपये का 10 साल पहले किया निवेश
इस पर मिला 12 फीसदी का रिटर्न
आज है इस निवेश की वैल्यू करीब 2.10 लाख रुपये
1 लाख रुपये का 10 साल पहले किया निवेश
इस पर मिला 15 फीसदी का रिटर्न
आज है इस निवेश की वैल्यू करीब 4.04 लाख रुपये
आज से 10 साल पहले ब्याज काफी ज्यादा मिल रहा था। इसलिए कई बैंक 9 फीसदी तक ब्याज दे रहे थे। आइये इसी हिसाब से गणना करते हैं।
बैंक में एफडी पर 9 फीसदी ब्याज के हिसाब से गणना
1 लाख रुपये का 10 साल पहले की गई एफडी
इस पर मिला 9 फीसदी का ब्याज
आज है इस एफडी की वैल्यू करीब 2.36 लाख रुपये
1 लाख रुपये का 10 साल पहले की गई एफडी
इस पर मिला 8 फीसदी का ब्याज
आज है इस एफडी की वैल्यू करीब 2.16 लाख रुपये
-एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड ने 10 साल में दिया है 16.67 फीसदी का रिटर्न
-निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड ने 10 साल में दिया है 15.40 फीसदी का रिटर्न
-इंवेसको इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड ने 10 साल में दिया है 12.86 फीसदी का रिटर्न
-डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड ने 10 साल में दिया है 12.16 फीसदी का रिटर्न
-एलएंडटी मिडकैप म्यूचुअल फंड ने 10 साल में दिया है 11.77 फीसदी का रिटर्न
नोट : इस रिटर्न की गणना 5 अक्टूबर 2020 की एनएवी के आधार पर की गई है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान