नई दिल्ली, नवंबर 30। एनएफओ या नए फंड ऑफर इनिशियल पब्लिक ऑफर्स (आईपीओ इश्यू) के समान नए फंड होते हैं, जो एसेट मैनेजमेंट कंपनियां (एएमसी) जनता को सब्सक्रिप्शन के लिए ऑफर करती हैं। इससे पहले कि किसी फंड को दैनिक लेनदेन के लिए खोला जाए उसका एनएफओ आता है। कोई फंड क्लोज्ड एंडेड या ओपन-एंडेड फंड हो सकता है। इनमें क्लोज्ड एंडेड के मामले में आप केवल ऑफर अवधि के दौरान निवेश कर सकते हैं, जबकि ओपन एंडेड स्कीम में आप तब और जब यह सब्सक्रिप्शन के लिए फिर से खुल जाए तब भी निवेश कर सकते हैं। यहां हम आपको 3 एनएफओ की जानकारी देंगे, जो अभी सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हुए हैं।
आम तौर पर इन एनएफओ के माध्यम से एएमसी नई निवेश थीम को लक्षित करती हैं, जो किसी भी एएमसी मौजूदा फंड द्वारा पेश नहीं किया गया है। ये उन निवेशकों को आकर्षित कर सकते हैं जो नए विषयों या नए इंडेक्स आदि में निवेश के अवसरों की तलाश कर रहे हों। आगे जानिए इस समय खुले हुए 3 एनएफओ की डिटेल।
इस योजना का उद्देश्य मुख्य रूप से मिरे एसेट हैंग सेंग टेक ईटीएफ की यूनिट्स में निवेश करके लंबी अवधि में पूंजी बढ़ाना है। ये एक ओपन एंडेड स्कीम है, जो 17 नवंबर, 2021 से 1 दिसंबर, 2021 तक के लिए खुली है। स्कीम के तहत न्यूनतम सब्सक्रिप्शन राशि 5000 रुपये है और उसके बाद 1 रुपये के गुणकों में निवेश किया जा सकता है। एनएफओ अवधि के बाद एक ओपन एंडेड योजना होने के नाते, यह स्कीम तत्कालीन एनएवी पर 9 दिसंबर, 2021 को नए सब्सक्रिप्शन के लिए खुली होगी।
एनएफओ अवधि के दौरान एनएवी 10 रुपये रहेगी। इसके जैसे अन्य फंड के बीच मोतीलाल ओसवाल नैस्डैक 100 ईटीएफ 5700 करोड़ रुपये की एयूएम के साथ सबसे बड़ी स्कीम है। इसका 5 साल का रिटर्न भी 29.13% सालाना रहा है।
निप्पॉन इंडिया एएमसी की यह एक ओपन एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो ताइवान फोकस्ड थीम को फॉलो करती है। ताइवान विज्ञान और तकनीक में दुनिया के प्रमुख देशों में से एक है। इसलिए एमएससीआई इमर्जिंग मार्केट्स इंडेक्स में दूसरा सबसे अधिक हिस्सा इसी का है। ये आईएमडी विश्व डिजिटल प्रतिस्पर्धात्मकता रैंकिंग, 2021 में 8वें स्थान पर है। एनएफओ 22 नवंबर को खुला और 6 दिसंबर, 2021 को बंद होगा। न्यूनतम आवेदन 500 रु है और फिर आप 1 रुपये के गुणकों में निवेश कर सकते हैं। इसका बेंचमार्क ताइवान कैपिटलाइज़ेशन वेटेड स्टॉक इंडेक्स है।
यह योजना अलग-अलग मार्केट कैपिटल वाली योजनाओं में निवेश करेगी। इसलिए निवेशकों को लार्ज, मिड और स्मॉल कैप शेयरों में निवेश करने का मौका मिलेगा। ये एनएफओ 26 नवंबर को खुला और 10 दिसंबर 2021 म्यूचुअल फंड को बंद होगा। ध्यान रहे कि हम यहां इन एनएफओ में निवेश की सलाह नहीं दे रहे हैं। इनमें से किसी एनएफओ में निवेश करने या न करने का फैसला आपका होगा। वैसे अब एनएफओ भारी मात्रा में फंड जुटा रहे हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग