नयी दिल्ली। आज के समय में जब महंगाई इतनी बढ़ रही है और फ्यूचर को लेकर अनिश्चितता है तो हर कोई अपने पास बड़ी मात्रा में पैसा रखना चाहता है। ये सही भी है क्योंकि कोरोना जैसी मुसीबत के बीच जॉब और कारोबार दोनों ही ठप्प होने के चांस होने हैं। इसलिए न सिर्फ अपने फ्यूचर बल्कि इमरजेंसी और किसी भी वित्तीय लक्ष्य को हासिल करने के लिए आपको फाइनेंशियल प्लानिंग करना जरूरी है। मौजूदा दौर में 1 करोड़ रुपये का फंड मौटे तौर पर आपकी सारी समस्याओं को खत्म कर सकता है। मगर क्या 1 करोड़ रु का फंड बनाना इतना आसान है? इस सवाल का जवाब का है हां। आप सिर्फ 30 रु रोजाना के निवेश से करोड़पति बन सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे बना जा सकता है आसानी से करोड़पति।
किसी युवा के लिए रोज के सिर्फ 30 रु बचाना कोई बड़ी बात नहीं है और आप इसी रोजाना के 30 रु से करोड़पति बन सकते हैं। हालांकि इसके लिए लंबे समय तक निवेश करना होगा मगर आपका करोड़पति बनने का लक्ष्य और सपना दोनों पूरा हो सकते हैं। ये भी जरूरी है कि आप सही जगह निवेश करें। आपको कहां निवेश करना है अब इस बारे में जानते हैं।
कम जोखिम और बेहतर रिटर्न को देखते हुए बड़ी संख्या में निवेशकों का रुझान म्यूचुअल फंड की तरफ बढ़ा है। आंकड़े बताते हैं कि पिछले 20 सालों में म्यूचुअल फंड ने शानदार रिटर्न दिया और इसी अवधि में बहुत से लोग करोड़पति हो गए। जहां तक निवेश शुरू करने का सवाल है तो एक्सपर्ट म्यूचुअल फंड में जल्दी निवेश शुरू करने को कहते हैं। इससे आप निश्चित और तय समय में करोड़पति बन सकते हैं।
म्यूचुअल फंड में निवेश के जरिए जो तरीका सबसे कारगर और पसंद किया जाने वाला है वो है एसआईपी। आप एसआईपी के जरिए रोज के 30 रु जमा करके 1 करोड़ रु तक का बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको लगातार निवेश जारी रखना होगा। ये इतनी छोटी राशि है कि कोई 20 वर्षीय युवा भी निवेश कर सकता है।
इसके लिए आपको 20 साल की उम्र में निवेश की शुरुआत करनी होगी। 20 साल की आयु से हर दिन 30 रु यानी महीने में 900 रु निवेश को एसपीआई के माध्यम से डाइवर्सिफाइड म्यूचुअल फंड में निवेश करें। ये निवेश आपको 40 सालों तक करते रहने होगा। मान लीजिए कि आपको इन सालों में हर साल 12.5 फीसदी का रिटर्न मिलेगा। इस लिहाज से 40 साल आपकी कुल निवेश राशि 1.01 करोड़ रु हो जाएगी।
अगर आप 30 सालों तक रोज 100 रु बचाएं तो आप 40 के बजाय के 30 सालों में करोड़पति बन सकते हैं। वैसे अगर आप 30 साल की उम्र में हैं और अब 100 रु रोज का निवेश शुरू करें तो भी आप 60 वर्ष की आयु तक, जो आपके रिटायरमेंट का समय होगा, करोड़पति बन जाएंगे। इसी तरह यदि आप हर महीने 9000 रु यानी रोज 300 रु का निवेश करें तो आप केवल 20 सालों में ही करोड़पति बन सकते हैं। 2 बातों का ध्यान रखना जरूरी है कि एक तो ये निवेश आपको लगातार करना होगा और दूसरे म्यूचुअल फंड के जोखिम को न भूलें।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?